एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: एक दिन के लिए कलेक्टर बनने वाले शैलेंद्र ध्रुव का निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

Shailendra Dhruv Death: शैलेंद्र ध्रुव को सोमवार की रात सीने में तेज दर्द हुआ तो उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शैलेंद्र 11वीं कक्षा के छात्र थे.

Shailendra Dhruv Died: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद (Gariaband) जिले के रहने वाले और 1 दिन के लिए कलेक्टर (Collector) बनने वाले छोटे कद काठी के शैलेंद्र ध्रुव का लंबे समय से प्रोजेरिया (Progeria) बीमारी से ग्रस्त होने के बाद निधन हो गया. स्वर्गीय शैलेंद्र ध्रुव के निधन की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अपने ऑफिशियल ट्वीट से दी. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शैलेंद्र को एक दिन का कलेक्टर बनाया था और आईजी व एसपी से मीटिंग के दौरान उन्होंने शैलेंद्र ध्रुव को अपने बगल में बिठाया था.

सीएम ने ट्वीट कर दी शैलेंद्र के निधन की जानकारी
जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र ध्रुव को सोमवार की रात सीने में तेज दर्द हुआ तो उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शैलेंद्र ध्रुव प्रोजेरिया नामक बीमारी से ग्रसित थे. लोग उन्हें 'पा' फ़िल्म के अमिताभ बच्चन के किरदार के रूप में देखते थे. सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर उन्हें एक दिन के लिए कलेक्टर भी बनाया गया था. सीएम बघेल ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शैलेंद्र ध्रुव के निधन की जानकारी दी.

सीएम बघेल ने पूरा किया था शैलेंद्र ध्रुव का कलेक्टर बनने का सपना
दरअसल गरियाबंद के छुरा के रहने वाले शैलेन्द्र 11वीं क्लास के छात्र थे. शैलेंद्र का बचपन से सपना था कि वे बड़े होकर कलेक्टर बनें, जब सीएम बघेल तक यह बात पहुंची तो उन्होंने शैलेंद्र का सपना पूरा करते हुए साल 2021 में शैलेंद्र को 16 साल की उम्र में एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया था. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आईजी व एसपी कॉन्फ्रेंस में शैलेंद्र ध्रुव को अपनी बगल में बैठाकर सारे अधिकारियों से परिचय भी करवाया था.

शैलेंद्र के निधन पर सीएम ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शैलेंद्र ध्रुव के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल टि्वटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सुबह दुखद सूचना मिली. शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे. गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे. हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी. भगवान उसका ख्याल रखें. घर वालों को हिम्मत मिले. ओम् शांति:

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: 'जेपी नड्डा को खुद BJP गंभीरता से नहीं लेती' जानें सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी चीफ पर क्यों किया ये दावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget