एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- झारखंड के विधायकों को रोकने के लिए अब छत्तीसगढ़ में पड़ेगा ED-IT का छापा

Raipur News: बता दें कि बीजेपी द्वारा पार्टी में सेंधमारी के डर से झारखंड के सभी विधायक इस समय छत्तीसगढ़ के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं और चौबीसों घंटे इनकी निगरानी की जा रही है.

Raipur News:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में फिर से ईडी-आईटी (ED-IT) का छापा पड़ने वाला है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) खुद सार्वजनिक रूप से यह बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि कुछ ही दिनों में छापा पड़ जायेगा. इसके पीछे उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आए हैं इसलिए जल्द ही छत्तीसगढ़ में ED-IT का छापा पड़ने वाला है. 

भूपेश बघेल ने की ईडी-आईटी के छापे की भविष्यवाणी
दरअसल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला मानपुर जिले का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने रायपुर लौटकर पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा है, 'लोकतंत्र में बीजेपी का विश्वास नहीं है. झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ में आकर रुके हुए हैं. हमने उनका स्वागत किया है. अब बीजेपी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं, प्रदर्शन भी कर रहे हैं. मेरे शुभचिंतकों ने मुझे बताया है कि बहुत जल्द ईडी और आईटी का छापा पड़ने वाला है, क्योंकि हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए झारखंड के विधायकों को अपने यहां रोका है. लोकतंत्र को बचाने में हमने थोड़ी सी भूमिका निभाई है.'

बीजेपी युवा मोर्चा ने मेफेयर रिसॉर्ट के सामने किया प्रदर्शन
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बीजेपी युवा मोर्चा के नेता व कार्यकर्ताओं ने मेफेयर रिसॉर्ट के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बता दें कि इसी रिजॉर्ट में झारखंड से आए विधायक रुके हुए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार गिरने के डर से विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट कर दिया है, लेकिन बीजेपी उन्हें किसी भी कीमत पर बख्सने को तैयार नहीं है.

विधायकों ने बीजेपी पर लगाया सरकार गिराने का आरोप
गौरतलब है कि मंगलवार को झारखंड में राजनीतिक उठा पटक के बाद सभी विधायक रायपुर के एक रिजॉर्ट में ठहरे हैं. इन विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये है. एंट्री गेट से लेकर रिजॉर्ट के चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है. वहीं, गुरुवार को पहली बार झारखंड सरकार के विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमे उन्होंने रिजॉर्ट में खुद के खर्चे से ठहरने की बात कही थी. इसके अलावा बीजेपी पर महाराष्ट्र की तरह सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें:

Raipur BJYM Protest: झारखंड के विधायकों के खिलाफ रायपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, कहां- 'बेटियां अब वहां सुरक्षित नहीं'

Chhattisgarh News: रायगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं और किसानों से की मुलाकात, दिए कई बड़े आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget