एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.0 रही तीव्रता

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में गुरुवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता रही.

Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में गुरुवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, भूकंप को तीव्रता कम थी इसलिए कोई नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि, आज 11:57 मिनट पर सरगुजा के अम्बिकापुर, लुण्ड्रा, उदयपुर इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं सूरजपुर जिले के प्रेमनगर, रामानुजनगर, सूरजपुर, सिलफिली, जरही क्षेत्र और कोरिया जिले के बैकुंठपुर में भी भूकंप का प्रभाव रहा. इसकी पुष्टि मौसम विज्ञानी अक्षय मोहन भट्ट ने की है. राहत की बात है कि, इस भूकंप में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है.

सूरजपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस होने पर कलेक्टर ईफ्फत आरा के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सभी प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों की छुट्टियां कर दी है.

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय ने बताया कि जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, इसलिए कलेक्टर मेडम के निर्देश पर एहतियातन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई. वहीं मौसम विज्ञानी अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.0 थी. भूकंप का सेंटर सूरजपुर था. सेंटर से 50 से 60 किलोमीटर की परिधि में भूकंप का प्रभाव था.

गौरतलब है कि हाल ही में कोरिया जिले में दो बार भूकंप के झटके लग चुके है. सबसे पहले जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के पास 11 जुलाई की सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर 4.3 रिक्टर तीव्रता वाला भूकंपीय झटका महसूस किया गया.

इसके बाद 28 जुलाई की दरम्यानी रात उसी क्षेत्र में रात 12 बजकर 38 मिनट पर 11 जुलाई की तुलना में अधिक तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. जिसकी तीव्रता मौसम विभाग के भूकंप अनुभाग की ओर से 4.6 रिक्टर मापी गई. भूकंपीय तरंग का एपीसेंटर भूसतह से लगभग 16 किलोमीटर जमीन के भीतर था. साथ मॉडरेट श्रेणी का भूकंप था, जिसमे कच्चे मकान या भूसतह पर बने कमजोर बनावट को क्षति पहुंचाने में सक्षम था.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Swine Flu News: कोरोना के खतरे के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, इन जिलों में मिले केस

Bastar News: दंतेवाड़ा के इस प्राचीन नागदेवता मंदिर की नागवंशी राजाओं से जुड़ी है कहानी, चर्चित हैं नाग की अद्भुत कथाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget