एक्सप्लोरर

Durg News: तांदुला नदी में बहने वाले दो युवकों का शव कई घंटों बाद मिला, पैर फिसलने से हुआ था हादसा

Durg: दुर्ग में तांदुला नदी के स्टॉप डेम से नदी में बहे दो युवकों का शव एसडीआरएफ की टीम ने 17 घंटे बाद आखिरकार खोज निकाला है. बाइक धोने के दौरान दोनों युवक नदी में बह गए थे.

Durg News: दुर्ग जिले ( Durg ) के अंडा थाना क्षेत्र में तांदुला नदी (Tandula River) पर बने स्टॉप डैम से बहे दो युवकों का शव आखिरकार लगभग 17 घंटे बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने खोज निकाला है. दोनों युवक नदी में बने स्टॉप डैम के पास अपनी मोटरसाइकिल धो रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह उफनती नदी में बह गए. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आखिरकार उन युवकों के शव उफनती नदी से बरामद कर लिया है. 

जानकारी के मुताबिक नदी में बहे जिन युवकों का शव मिले हैं, उनके नाम मिथिलेश सोनी और चुम्मन ठाकुर है. दोनों युवक अंडा गांव के रहने वाले हैं. मिथिलेश और चुम्मन अपने चार दोस्तों के साथ गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 विनायकपुर के तांदुला नदी पर बने स्टॉप डैम की तरफ घूमने गए थे. इसी दौरान उनमें से एक दोस्त अपनी मोटरसाइकिल को धोने के लिए स्टॉप डेम पर बने एनीकट पर ले गया और मिथलेश और चुम्मन मोटरसाइकिल होने लगे. इसी दौरान दोनों में से किसी एक का पैर फिसल गया और वो नदी में बहने लगा.

बचाने गए दोस्त की भी मौत
ये देखकर उसका दूसरा दोस्त उसे बचाने के लिए नदी में कूदा, लेकिन नदी के तेज बहाव की वजह से वह वापस किनारे नहीं पहुंच पा रहा था. उन्हें देखकर उनके साथ गए अन्य दोस्त भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े. उन दोनों के बाकी दोस्त किसी तरह नदी के किनारे वापस आ गए, लेकिन मिथिलेश और शिवम नदी में लापता हो गए. इस घटना की जानकारी उनके दोस्तों ने आसपास के लोगों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने मिथिलेश और चुम्मन की नदी में बहने की जानकारी अंडा थाना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची
पुलिस के साथ  एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने नदी में बहे युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. एसडीआरएफ की टीम ने लगातार कई घंटों की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिया है. पुलिस दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजवा दिया है. साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई है. 

बता दें कि तांदुला जलाशय का जलस्तर बढ़ने की वजह से इन दिनों शिवनाथ नदी और अन्य नदी उफान पर है. सभी नदियों के एनीकेट के ऊपर से पानी बह रहा है, लेकिन फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर एनीकेट पर जा रहे हैं. इसकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही है.

Chhattisgarh Cabinet Reshuffle: चुनाव से पहले भूपेश बघेल कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, पूर्व PCC चीफ मोहन मरकाम की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget