एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में भूमाफियों पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध प्लॉटिंग पर निगम आयुक्त ने चलवा दिया बुलडोजर

Chhattisgarh: नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र तहत कुरूद इलाके में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. कुछ दिनों से अवैध प्लॉटिंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि खेत की जमीन को बिना किसी दस्तावेज के अवैध प्लॉटिंग कर बेच रहे हैं. ताजा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के भिलाई का है जहां भूमाफियाओं ने 25 एकड़ के खेत का अवैध प्लॉटिंग करके बेच रहे थे. हालांकि भिलाई निगम आयुक्त को इसकी जानकारी मिलते ही इस अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलवा दिया गया और अवैध प्लॉटिंग करने वाले भूमाफियाओं पर एफआईआर करने तैयारी की जा रही है.

आईएएस ने कार्रवाई के दिये निर्देश

दरअसल नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कुरूद इलाके में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई. कुछ दिनों से अवैध प्लॉटिंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसको देखते हुए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे. निर्देश के बाद अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने निगम प्रशासन का अमला कुरुद क्षेत्र पहुंचा था. साथ में तहसीलदार क्षमा यदु सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थी.

भूमाफियाओं पर होगा एफआईआर दर्ज

अवैध प्लॉटिंग के कार्यवाही के दौरान कोई भी मौके पर मौजूद नहीं हुआ. भूस्वामी एवं अवैध प्लाटिंग करने वालों का पता लगाया जा रहा है. तहसीलदार सोमवार को खसरा नंबर सहित इसकी रिपोर्ट भिलाई निगम को देगी. इस आधार पर अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए एफआईआर दर्ज करवाया जायेगा.

25 एकड़ के खेत पर कर रहे थे अवैध प्लॉटिंग

बता दें कि 5 अलग-अलग स्पॉट पर लगभग 25 एकड़ के क्षेत्रफल पर अवैध प्लाटिंग करने की तैयारी की जा रही थी. इसके लिए मुरूम से जमीन को समतल करने का काम किया जा रहा था. इधर प्लाट में भीतर जाने के लिए मार्ग संरचना भी तैयार किया गया था. आरसीसी पोल आदि के माध्यम से अवैध प्लाटिंग की संपूर्ण तैयारियां की जा रही थी. खेती की जमीन को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी. चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज जाने के रास्ते पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम देने पुख्ता इंतजाम किए जा रहे थे. 

बिना किसी दस्तावेज के भूमाफियाओं ने कर लिया था 25 एकड़ खेत पर कब्जा

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व निगम से भी किसी भी प्रकार की परमिशन नहीं ली गई. निगम को अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलने पर आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कार्यवाही किए. दो जेसीबी और चार डंपर की मदद से दोपहर बाद तक 12 ट्रिप मुरूम की जब्ती की जा चुकी थी. अवैध प्लाटिंग न हो इसके लिए जेसीबी के माध्यम से मार्ग संरचना में जगह-जगह गड्ढे कर इसे रोकने की कार्यवाही की गई. पोल आदि को हटाया गया. एक बड़े भूभाग को टुकड़ों में विभाजित कर विक्रय किए जाने के प्रयास को लेकर आज निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 के तहत कार्यवाही की गई. 

इसे भी पढ़ें:

Bastar News: बस्तर के आसिफ ने किया कमाल, साइकिलिंग में 4 दिनों के भीतर तोड़े दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget