एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 2100 रुपये के कैशबैक का लालच व्यापारी को पड़ा भारी, गवा दिए 3.5 लाख

Cyber Crime News: प्रोमो कोड के जरिए कैशबैक का लालच दुर्ग में रहने वाले एक व्यापारी को भारी पड़ गया. 2100 रुपये के कैशबैक के लिए उसने 3.5 लाख रुपये गंवा दिए. अब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक कपड़ा व्‍यापारी को 2100 रुपये का कैशबैक लेना महंगा पड़ गया. ऑनलाइन ठगी करने वाले ठगों ने कपड़ा व्‍यापारी को 2100 का कैशबैक देने का लालच देकर 3.5 लाख रुपये की उससे ठगी कर ली. ठगी का शिकार होने के बाद कपड़ा व्यवसाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.  जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कपड़ा व्यापारी के पास अज्ञात नंबर से कॉल आया और उसने व्‍यापारी को 21 सौ रुपए कैशबैक का लालच दिया. व्यापारी कॉल करने वाले की बातों में आ गया और उसके बताए हुए प्रोमो कोड से यूपीआई ट्रांजेक्शन को एक्सेप्ट कर लिया. इस तरह व्यापारी के खाते से दो हफते के भीतर 3 लाख 63 हजार 770 रुपए निकाल लिए गए. शिकायत के बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है.

लिंक भेजकर खाते से उडाए तीन लाख रुपये

दुर्ग कपडा मार्केट में नेहा सूट कलेक्शन के संचालक संजय कुमार जैन ने अपने साथ हई ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था. और उसने संजय जैन को बधाई देते हुए कहा कि उनको 2100 रुपये का कैशबैक आया है. जिसे आप अपने बैंक खाता में ट्रांसफर कर सकते हैं. और साथ ही व्‍यापारी को प्रोमो कोड नं 12345 भी बताया और कहा कि 12 एमबी की मैसेज भेज रहा हूं इसलिए अपने मोबाइल के सभी मैसेज को डिलीट कर दो तभी यह मैसेज खुलेगा. कालर कि बातों में आकर व्‍यापारी ने जैसे ही उस मैसेज पर क्लिक किया तो व्‍यापारी के फोन पर एकाउंट से 3 लाख 63 हजार 770 रुपए कटने का मैसेज आया. जिसके बाद व्‍यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी . 

पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक संजय जैन ठग की बातों में आ गया और उसने कॉलर के बताए हुए मैसेज को खोला जिसके बाद व्‍यापारी ने कॉलर के बताए अनुसार प्रोमो कोड 12345 को अपने मोबाइल में एंटर कर दिया. जैसे ही उसने कालर के बताए हुए लिंक पर बटन दबाया इसके बाद व्यापारी के आईडीबीआई बैंक खाते से 12345 रुपए निकल गए. इसके बाद 10 फरवरी से 27 फरवरी के बीच कुल 3,63,770 रुपए इनके खाते से निकल लिए गए. फिलहाल इस मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस जांच कर रही है. 

ये भी पढें:  छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल जिले में चला प्रशासन का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget