एक्सप्लोरर

Chhattistgarh: मनरेगा कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, ग्रामीणों को मिली पानी की समस्या से निजात...जानें बड़ी बात

Chhattistgarh News: हड़ताल के दौरान सैकड़ों मनरेगा कर्मचारियों ने शहर से लगे उलनार गांव में श्रमदान किया. कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए जल कुंड के पानी को व्यर्थ बहने से बचाने का काम किया.

Chhattistgarh Bastar News: अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 7 दिनों से बस्तर (Bastar) संभाग भर के मनरेगा अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं. इधर मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी और रोजगार सहायकों के भी हड़ताल (Strike) पर चले जाने से ग्रामीण अंचलों में मनरेगा के तहत होने वाले सभी कामकाज भी बंद हो गए हैं. वहीं, ग्रामीणों को इस योजना के तहत काम भी नहीं मिल पा रहा है. आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए बस्तर में अनोखा प्रदर्शन किया. मनरेगा कर्मचारियों ने कुंड के पानी को व्यर्थ बहने से बचाने के लिए सैकड़ों बोरी में मिट्टी भरकर स्टॉप डैम बनाया, ताकि कुंड में ग्रामीणों और मवेशियों के लिए हमेशा पानी भरा रह सके.

प्लास्टिक की बोरी से बनाया स्टॉप डैम
दरअसल, अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सैकड़ों मनरेगा कर्मचारियों ने शहर से लगे उलनार गांव में श्रमदान किया. कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए जल कुंड के पानी को व्यर्थ बहने से बचाने का काम किया. कुंड का पानी बहकर नदी में चला जाता था. लेकिन, अब स्टॉप डैम बनने के बाद गर्मी भर किसानों और पशुओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा. सैकड़ों की संख्या में मनरेगा स्टाफ जिसमें परियोजना अधिकारी, इंजीनियर, ऑपरेटर और रोजगार सहायकों ने श्रमदान करते हुए स्टॉप डैम बनाने का काम किया.


Chhattistgarh: मनरेगा कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, ग्रामीणों को मिली पानी की समस्या से निजात...जानें बड़ी बात

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत उलनार के तारागुड़ा में जलकुंड का पानी रिसाव होने से सूख जाता है. ये पानी बहते हुए इंद्रावती नदी में जाकर गिरता था. गर्मी के दिनों में नाला सूख जाता था, जिसे रोकने के लिए मनरेगा स्टाफ ने श्रमदान किया. मनरेगा कर्मचारियों ने फावड़ा लेकर मिट्टी की खुदाई की और प्लास्टिक की बोरियों में भरकर कुंड से बह रहे पानी को रोकने बोरी बंधन से स्टॉप डैम बनाया. इससे पानी का रिसाव होना पूरी तरह से रुक गया है और जलभराव होने लगा है. इस पानी का इस्तेमाल अब आसपास के किसान फसल के लिए कर सकेंगे, साथ ही जीव-जंतुओं को भी भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध हो सकेगा. 

ये है 2 सूत्रीय मांग
मनरेगा के सहायक जिला परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे संभाग के सैकड़ों कर्मचारी बीते 4 अप्रैल से अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर बैठे हुए हैं जिसमें सभी संविदा कर्मचारियों को नियमिकरण करने की मांग शामिल है. इसके अलावा ये मांग भी है कि, नियमितीकरण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायतकर्मी नियमावली लागू किया जाए.

यह भी पढ़ें:

Khatiama News: खटीमा के तीनों वन रेंजों में नई तकनीक से होगी बाघों की गणना, दिया जा रहा प्रशिक्षण

Durg News: दुर्ग में अब हर सुबह 1 घंटे काटी जाएगी बिजली, जानें- प्रशासन ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget