एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: मध्य छत्तीसगढ़ में आग तो दक्षिण में पानी, मैदानी इलाकों में पारा 45 डिग्री के करीब

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मध्य छत्तीसगढ़ में आग बरस रही है तो दक्षिण में बारिश हो रही है

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. राज्य में दो तरह के मौसम नजर आ रहे है.  मध्य छत्तीसगढ़ में आग तो दक्षिण छत्तीसगढ़ में पानी बरस रहा है. राज्य में 400 किलोमीटर के दायरे में ही मौसम में काफी अंतर देखने को मिल रहा है.

इसी के साथ बस्तर संभाग में तापमान 35 डिग्री के आस पास है तो वहीं मैदानी भाग में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है. यानी सबसे अधिक गर्मी की मार मैदानी हिस्से के जिले झेल रहे है लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में रोजाना हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.

बस्तर संभाग में पारा गिरा

दरअसल बस्तर संभाग में लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है. कई हिस्से में बारिश हुई है जिससे पारा 40 डिग्री के नीचे है. सबसे अधिकतम तापमान कांकेर जिले में 39.1 डिग्री दर्ज किया गया है और सबसे कम जांगलपुर में 35 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके अलावा बस्तर के अन्य जिलों की बात करें तो बीजापुर 38.1, दंतेवाडा 38 और नारायणपुर जिले में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं जगदलपुर में पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है. तापमान गिरने के पीछे मौसम विभाग का मानना है कि बस्तर में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है.

Chhattisgarh: अबूझमाड़ के इस बच्चे ने जीता CM भूपेश बघेल का दिल, नक्सलियों की धमकी के बावजूद अपने हुनर से बनाई पहचान

जगदलपुर और मुंगेली के तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर

मध्य छत्तीसगढ़ यानी मैदानी हिस्से के जिलों की बात करें तो पारा 40 के पार हो चुका है. इसमें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में तापमान बढ़ा है. इसके अलावा उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के कई जिलों में पारा 40 के पार चढ़ गया है. शुक्रवार को अंबिकापुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है और पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मुंगेली जिले में 44.6 डिग्री दर्ज किया गया है.

वहीं अन्य जिलों की की बात करें तो कोरबा 42.,कोरिया 42.7,बिलासपुर 43.1,दुर्ग 42.5,महासमुंद 42.2,सारंगढ़ 42.1, बलौदाबाजार 43.4,रायपुर 41 ,पेंड्रा रोड में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

कुछ जिलों में बारिश के आसार

रायपुर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा. लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश का भी अनुमान लगाया गया है.

Raipur के मासूम को लेकर भीख मांगने को मजबूर है पिता, जानकर रह जाएंगे हैरान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget