एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जशपुर में सांप ने काटा तो बच्चे को आ गया गुस्सा, नाग को दांतों से काट कर मार डाला

Jashpur Snakebite News: जशपुर में सर्पदंश के बाद बच्चे को इस कदर गुस्सा आया कि उसने सांप को काट लिया. जिले में अंधविश्वास है कि यदि सांप काट ले, तो आप भी सांप को काट लें. इससे विष का प्रभाव नहीं होगा.

Jashpur Snakebite News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले की नागलोक के नाम से भी पहचान है. यहां सांप (Snake) के काटने के बहुत से मामले आते रहते हैं. इस बार सर्पदंश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के बगीचा (Bagicha) ब्लॉक अंतर्गत पंडरापाठ (Pandrapath) में एक बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया. इसके बाद बच्चे ने गुस्से में सांप को काट लिया. बच्चे ने इतने बुरे तरीके से सांप को काटा कि सांप की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में जब बच्चे के परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए और अब वह स्वस्थ्य है.
 
पंडरापाठ में रहने वाला पहाड़ी कोरवा बच्चा दीपक राम अपने घर से कुछ दूरी पर बहन के यहां गया हुआ था. वहां खेलने के दौरान एक नाग सांप ने उसके हाथ में काट लिया. सांप के काटने के बाद निडर बालक दीपक गुस्से में आ गया. इससे पहले की सांप वहां से कहीं दूर भाग पाता, दीपक ने उसे पकड़कर अपने दांतों से काट लिया. इस दौरान सांप ने दीपक के हाथों को बुरी तरह जकड़ लिया था. हालांकि, दीपक ने भी सांप को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
 
 
बच्चा बोला- उसे नहीं है अब कोई परेशानी
वहीं जब सांप काटने की खबर बच्चे की बहन को हुई, तो उन्होंने तत्काल उसका इलाज कराया और अब वह पूरी तरह ठीक है. दीपक राम ने बताया कि वह अपने बहन के यहां खेल रहा था. फिर पीछे से सांप आया और उसे काट लिया. ऐसे में उसने भी सांप को काट लिया. घटना की जानकारी अपनी बहन को दी और उसने दादा को पूरी बात बताई. इसके बाद उसे इलाज कराने के लिए लेकर गए, अब उसे कोई परेशानी नहीं है.
 
सर्पदंश का यह मामला बना चर्चा का विषय
गौरतलब है कि जशपुर जिले में यह अंधविश्वास भी है कि यदि आपको सांप काट ले, तो आप भी सांप को काट लें. इससे विष का प्रभाव नहीं होगा. यहां इस मामले में सर्पदंश के बाद बच्चे को इस कदर गुस्सा आया कि उसने सांप को काट लिया. यह वाकया अब चर्चा का विषय बन गया है, कुछ लोग इसे बच्चे की हिम्मत बता रहे हैं, तो कुछ बड़ा खतरा टल जाने की बात कह रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget