एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: रायपुर में धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार, नाराज अधिकारियों ने लगाई फटकार

Covid Vaccination in Chhattisgarh:राजधानी रायपुर में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है. टीकाकरण की रफ्तार से नाराज अधिकारियों ने कर्मचारियों को फटकार लगाई है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरोना टीकाकरण अभियान में लगातार पिछड़ती जा रही है. त्योहारी सीजन के बाद से राजधानी में टीकाकरण प्रभावित हुआ है. अभी भी टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पाया है. टीकाकरण की रफ्तार से नाराज जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने सोमवार को कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में नियमित एवं कोविड टीकाकरण की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने आरंग और धरसीवां विकासखण्ड के लक्ष्य पूरा ना करने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बीएमओ एवं सीईओ को समन्वय कर कार्य योजना बनाने और शत प्रतिशत टीकाकरण को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कॉल सेंटर के जरिए संपर्क कर टीकाकरण पूर्ण करने के लिए जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने रायपुर एवं बीरगांव के निगम आयुक्त को टीकाकरण दल को आवश्यक समन्वय और सहयोग के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. अपको बता दें की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी, रायपुर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Covid Vaccination: रायपुर में धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार, नाराज अधिकारियों ने लगाई फटकार

2.45 करोड़ टीके लगे
छत्तीसगढ़ में करीब 3 करोड़ लोगों कोरोना टीका लगाया जाना है. इनमें से 2.45 करोड़ 69 हजार 922 टीके लगाए गए हैं. वहीं दो डोज लगवा चुके लोगों की संख्या 81 लाख 24 हजार के पार है. पहली खुराक लेने वालों की संख्या 1 करोड़ 64 लाख 45 हजार तक पहुंच गई है.

प्रदेश में 3 लाख 10 हजार 749 स्वास्थ्यकर्मियों, तीन लाख 18 हजार 687 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 63 लाख 52 हजार सात और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 94 लाख 25 हजार 13 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है. वहीं दो लाख 72 हजार 428 स्वास्थ्यकर्मियों, दो लाख 65 हजार 264 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 39 लाख 74 हजार 520 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 35 लाख 60 हजार 080 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

MP News: जबलपुर में कार सवार महिलाओं ने चुराए फुटपाथ पर लगे फूलों के पौधे, वीडियो वायरल

Purvanchal Expressway News LIVE: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एयर शो शुरू, मिराज के बाद AN32 विमान की लैंडिग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget