एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Row: बस्तर के रेलवे स्टेशनों की बढ़ाई गई सुरक्षा, स्थानीय पुलिस के अलावा RPF भी तैनात

Bastar News: सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए छत्तीगढ़ के बस्तर के रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय पुलिस और आरपीएफ को साथ में तैनात किया गया है.

Agniveer Recruitment Scheme Row: देशभर में केंद्र सरकार (GOI) की अग्नीपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों (Protests) को देखते हुए छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में भी रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) में अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. जिला पुलिस बल के साथ-साथ रेलवे पुलिस बल (Railway Police Force) को भी बड़ी संख्या में बस्तर के रेलवे स्टेशनों में तैनात किया गया है. 

ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन वॉल्टियर (A.P) के डीआरएम अनूप सतपति ने इस विवाद को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव समेत अन्य आला अधिकारियों से बात कर स्टेशन में सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है. सिर्फ विशाखापट्टनम डिवीजन की बात करें तो शुक्रवार को ही 16 ट्रेनें रद्द की गईं. रेलवे की तरफ से छात्रों से अपील की गई है कि वे रेलवे प्रॉपर्टी को क्षतिग्रस्त न करें और किसी तरह का नुकसान न पहुचाएं. इधर जगदलपुर रेलवे स्टेशन में भी सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है. इसी के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा भीड़भाड़ और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है.

बस्तर के सीएसपी ने यह कहा

बस्तर के सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बैठक की गई है और बस्तर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. उन्होंने बताया कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई है. अगर बस्तर में विरोध प्रदर्शन की स्थिति आती है तो उससे निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. उन्होंने बताया कि स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की पूरी तरह से चेकिंग के साथ-साथ पूछताछ भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- CM Baghel on Agnipath: अग्निपथ योजना पर सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा किए जाने के बाद से देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के बीच योजना में सुधार लाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है लेकिन सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे कई युवाओं में इसे लेकर अब भी नाराजगी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Malaria Outbreak in Bastar: 40 फीसदी मलेरिया के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने बताई फैलने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget