एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सरपंच पति की निर्मम हत्या कर जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले

छतीसगढ़ के नारायणपुर में कुछ नक्सलियों ने बीती रात सरपंच पति की निर्मम हत्या कर दी.जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Narayanpur News: गढ़चिरौली में मारे गए अपने साथियों की याद में नक्सलियों द्वारा किए गए बंद का असर आज पूरे बस्तर में देखने को मिल रहा है. बीती रात से ही ये नक्सली नक्सल प्रभावित जिलों में जमकर उत्पात मचा रहे हैं. दंतेवाड़ा में पटरी उखाड़ने के साथ ही सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जगह-जगह बैनर लगाकर नक्सलियों ने सभी रास्तों को बंद कर दिया है. वहीं नारायणपुर के फरसगांव में भी नक्सलियों ने बीती रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बता दें कि यहां सड़क निर्माण के विरोध में नक्सलियों ने सरपंच पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. इसके साथ ही सड़क निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन को भी आग के हवाले कर दिया है.

नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या

मामला नारायणपुर जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है. जहां देर रात करीब 30 से 40 हथियारबंद नक्सली फ़रसगांव थाना क्षेत्र के करमरी गांव पहुंचे और यहां सरपंच पति बीजू सलाम की हत्या कर दी. वहीं सड़क निर्माण कार्य बंद करने की धमकी देते हुए एक जेसीबी मशीन को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. नक्सलियों ने सरपंच पति बीजू सलाम के वाहन में भी पर्चा चिपकाकर सभी निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दी है. साथ ही पुलिस और प्रशासन का साथ देने वाले को बीजू सलाम की तरह ही मौत के घाट उतारने की चेतावनी दी है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.


Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सरपंच पति की निर्मम हत्या कर जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आज सुबह फरसगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटनास्थल का भी मुआयना किया. फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक 30 से 40 की संख्या में वर्दीधारी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं सड़क निर्माण कार्य को भी फिलहाल बंद करा दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है.

.ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बुंदेलखंड में सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए महोबा में आज हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेसियों को भारी भीड़ जुटने की उम्मीद

DAVV इंदौर में नया बवाल, छात्र संगठन और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मुद्दे पर आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget