एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, यहां जानें पूरी डिटेल

Chhattisgarh Nagar Nikay Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव 11 और पंचायत चुनाव तीन चरण (17, 20, 23 फरवरी) में होंगे. नगर निकाय चुनाव ईवीएम और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. नगरीय निकाय यानी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत का चुनाव 11 फरवरी को होगा. मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 को हो जाएगा. राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव यानी पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन चरणों में मतदान होगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को होगी.

इस दिन होगी परिणाम की घोषणा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना क्रमशः 18, 21 और 24 फरवरी को होगी. परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच और जनपद सदस्य का खंड स्तर पर 19, 22 और 25 फरवरी को होगी. इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के रिजल्ट की घोषणा जिला मुख्यालय पर 20, 23 और 25 फरवरी 2025 को होगी.

EVM से होगा नगरीय निकाय का निर्वाचन
प्रदेश के 14 में से 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद और, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा. इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत सदस्य, 2973 जनपद पंचायत सदस्य, 11 हजार 672 ग्राम पंचायत सरपंच और 1 लाख 60 हजार 180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा. इस बार नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा.

कड़ी सुरक्षा में होंगे निकाय और पंचायत चुनाव
निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में चुनाव कराना एक चुनौती है. चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बोर्ड परीक्षा पर चुनाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बीच चुनाव कराए जाएंगे.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gariaband Encounter Update: गरियाबंद में मुठभेड़ में अब तक मारे गए 14 नक्सली, भारी संख्या में हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget