एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करने वाले वन रक्षक को ही किया निलंबित, अब वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Bastar News: कांगेर वैली नेशनल पार्क के अंदर डब्ल्यूबीएम सड़क बनाई गई है. खराब सड़क निर्माण को लेकर वन रक्षक ने ठेकेदार के लिखित शिकायत की, लेकिन झूठी शिकायत का आरोप लगाकर उसे ही निलंबित कर दिया गया.

Kanger Valley National Park: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मौजूद कांकेर वैली नेशनल पार्क के डायरेक्टर के खिलाफ कोटमसर वन क्षेत्र के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है. दरअसल सभी वन कर्मचारी कोटमसर वन क्षेत्र के वन रक्षक को पार्क के डायरेक्टर की तरफ से निलंबित करने से नाराज हैं. वन कर्मचारियों का कहना है कि कांगेर वैली नेशनल पार्क के अंदर कोटमसर नाका से लेकर कोटमसर गांव तक ढाई किलीमीटर की डब्ल्यूबीएम सड़क बनाई गई है. 

सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की तरफ से गुणवत्ताविहीन कार्य किये जाने की लिखित शिकायत वन रक्षक ने अपने वन परिक्षेत्र अधिकारी से की थी, लेकिन वन रक्षक का कहना है कि उन पर झूठी शिकायत करने का आरोप लगाकर पार्क के डायरेक्ट ने उन्हें निलंबित कर दिया. जो कि सरासर गलत है. कोटमसर वन रक्षक समेत वन कर्मचारियों ने इस कार्रवाई से नाराज होकर कांगेर वैली नेशनल पार्क के संचालक के कार्यालय का घेराव किया और वन रक्षक पर किए गए कार्यवाही को गलत बताया.

वनरक्षक वीरेंद्र भारद्वाज ने क्या कहा?

पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोटमसर वन परिक्षेत्र के वनरक्षक वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पार्क के अंदर कोटमसर नाका से कोटोमसर गांव तक ढाई किलोमीटर की डब्ल्यूबीएम सड़क बनाई गई है. इस सड़क का निर्माण विभागीय तौर पर किया जाना था लेकिन विभाग के उच्च अधिकारी ने इस कार्य को करने के लिए  बाहर के ठेकेदार को काम दिया और यहां तक की मजदूर से लेकर मुंशी तक बाहर से ही मंगवाए गए. उन्हें सड़क निर्माण कार्य के दौरान निगरानी का काम सौपा गया था.

वनरक्षक वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ठेकेदार की तरफ से सड़क निर्माण के कार्य में घोर लापरवाही बरतने के साथ गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा था. नियम के मुताबिक डब्ल्यूबीएम की सड़क में साइड ड्रेन बनाया जाना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन ठेकेदार की तरफ से सारे नियमों को ताक पर रखकर सड़क का निर्माण कराया जा रहा था. ठेकेदार के इस मनमानी को लेकर वनरक्षक ने अपने उच्च अधिकारी से लिखित में इसकी शिकायत की और सड़क निर्माण की जांच की मांग की, लेकिन कुछ दिन बाद उल्टे वन रक्षक को ही झूठी शिकायत करने के आरोप में कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने आदेश जारी कर उन्हें निलंबित कर दिया.

क्यों की गई निलंबन की कार्रवाई? 

इधर इस मामले में विभाग के उच्च अधिकारी वाइल्डलाइफ के मुख्य वन संरक्षक राकेश पांडे का कहना है कि वनरक्षक वीरेंद्र भारद्वाज की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद कांगेर वैली नेशनल पार्क के डायरेक्टर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के जरिए शिकायत के आधार पर सड़क निर्माण के गुणवत्ता की जांच कराई, लेकिन जांच में सब कुछ सही पाया गया और नियम के मुताबिक सड़क निर्माण होना पाया गया. इसके बाद झूठी शिकायत देने के आरोप में वनरक्षक वीरेंद्र भारद्वाज पर निलंबन की कार्रवाई की गई.

मुख्य वन संरक्षक राकेश पांडे ने बताया कि उनकी तरफ से भी सड़क निर्माण से संबंधित सारे जांच की कॉपी और सड़क की वस्तु स्थिति से लेकर सभी जानकारी पार्क के डायरेक्टर से मांगी गई है, लेकिन अब तक उन्हें जांच की रिपोर्ट का प्रतिवेदन नहीं मिला है.मुख्य वन संरक्षक का कहना है कि अब उनकी निगरानी में इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget