एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथी का तांडव, चार लोगों को उतारा मौत के घाट, लोगों में दहशत

Jashpur News : छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथी का तांडव देखने को मिला. जहां घर में सो रहे लोगों पर हाथी ने हमला कर दिया. जिससे चार लोगों की मौत हो गई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घटना नगर पंचायत बगीचा के अंतर्गत वार्ड संख्या- 9 गम्हरिया की बताई जा रही है. जहां सड़क किनारे एक घर में हाथी ने धावा बोलते हुए घर में सो रहे 6 लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में पिता-पुत्री और चाचा समेत एक पड़ोसी की भी मौत हो गई. 

यहीं नहीं गुस्साएं हाथी ने घर को ढहा दिया. घर ढहने से उसके मलबे में दो बच्चे दब गए जिन्हें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जिसमें से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. 

रात के अंधेरे में हाथी ने किया हमला 
घटना रात को 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. गांव में बारिश की वजह से बिजली भी नहीं आ रही थी. अंधेरा होने की वजह से ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया और हाथी लगातार उनपर हमला करता रहा. हाथी के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान हाथी एक घर में घुसा और पिता-पुत्री और उसके चाचा को पटक-पटककर मारा दिया. शोर सुनकर एक पड़ोसी उन्हें बचाने आया तो हाथी ने उसपर भी हमला कर दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई. मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय रामकेश्वर सोनी उनकी पुत्री 9 वर्षीय रवीता सोनी, 25 वर्षीय अजय सोनी और उनके पड़ोसी 28 वर्षीय अश्विन कुजूर के रूप में हुई है. 

घटना पर क्या बोले अधिकारी?
अधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई, जबकि शेष मुआवजा राशि 5.75 लाख रुपये आश्वयक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दी जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि जशपुर में चार वन परिक्षेत्र में 38 हाथी विचरण कर रहे हैं, जिनमें से 15 हाथी अकेले घूम रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले में बीते एक माह में जंगली हाथियों ने कुल नौ लोगों की जान ली है. राज्य के उत्तरी क्षेत्र के सरगुजा, जशपुर, कोरिया और कोरबा जिलों में जंगली हाथियों का आतंक जारी है. कोरबा में बृहस्पतिवार को जंगली हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: जलभराव की समस्या से जूझ रहे जगदलपुरवासी, कई वार्डों के घरों में भरा बरसात का पानी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget