एक्सप्लोरर

जलभराव की समस्या से जूझ रहे जगदलपुरवासी, कई वार्डों के घरों में भरा बरसात का पानी

Water Logging in Jagdalpur: बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में गंगामुंडा तालाब के बड़े नाले का पानी लोगों के मकानो में घुस रहा है, लेकिन निगम ने अभी तक ड्रेनेज सिस्टम सुधारने की कोई पहल नहीं की हैं.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में पिछले दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी तरफ निगम की लापरवाही ने कुछ कॉलोनी वासी और वार्ड वासियों का घरों में रहना मुश्किल कर दिया है. आलम ये है कि बारिश थमने के बाद भी घरों में लबालब पानी भरा हुआ है.
 
जगदलपुर में पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से नाली और सड़क का पानी लगातार घरों में घुस रहा है. सबसे ज्यादा बुरा हाल सनसिटी कॉलोनी और शहर के गायत्री नगर का है, जहां के लोग घरों में पानी भर जाने से काफी परेशान है और निगम के जिम्मेदार अधिकारी और महापौर को उनकी इस हालत के लिए कोस रहे हैं.
 
निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग 
 
गायत्री नगर के रहवासियों का कहना है कि उनके कॉलोनी में निगम की लापरवाही की वजह से सभी घरों में पानी भर गया है, जिसके चलते वो घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और ना ही कोई घर में प्रवेश कर पा रहा है. कॉलोनी के आसपास के घरों का भी यही हाल हुआ पड़ा है. कॉलोनी वासी अब जल निकासी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वो अपने घरों की साफ-सफाई कर सके. वार्ड वासियों ने कई बार मांग की है कि कॉलोनी से जल निकासी की व्यवस्था जल्द की जाए ताकि आगे भारी बारिश होने पर लोगों को दिक्कत ना हो सके, लेकिन निगम के अधिकारी ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की कोई पहल नही कर रहे हैं.
 
गंगामुंडा तालाब के पानी से गायत्री नगर प्रभावित
 
नगर के लोगों का कहना है कि गंगामुंडा तालाब की ओर से आने वाले बड़े नाले का पानी उनके मकानो में घुस रहा है. ये समस्या लंबे समय से बनी हुई है. कॉलोनी वासियो का कहना है कि बड़े नाले के पानी की निकासी को कॉलोनी के बाहर से ले जाने की जरूरत है ताकि लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिल सके. वार्ड वासियों ने बताया कि लगातार हर साल बारिश के मौसम में गायत्री नगर और आसपास के इलाकों में पानी भर रहा है.
 
जलभराव वाले क्षेत्र के बारे में हर साल बारिश से पहले निगम के जिम्मेदारों को सूचना दी जाती है, इसके बावजूद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई है. वहीं, कांग्रेसी नेता हेमू उपाध्याय का कहना है कि पिछले कई सालों से गायत्री नगर वासी लगातार जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं. गंगामुंडा तालाब से आने वाले बड़े नाले को कॉलोनी की ओर ही खोल दिया गया है, जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है.
 
निगम क्षेत्र के कई वार्ड में जलभराव की समस्या
 
नगर निगम के कमिश्नर हरेश मंडावी का कहना है कि गायत्री नगर डुबान क्षेत्र में बसा हुआ है ,इसलिए हर साल बारिश में वहां जल भराव की स्थिति बन रही है. फिलहाल, जल निकासी के लिए स्थाई कार्ययोजना बनाई जा रही है. जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल पाएगा.
गौरतलब है कि ये समस्या केवल एक इलाके में नहीं है, बल्कि जगदलपुर शहर के ऐसे कई वार्ड है जहां बारिश थमने के बाद भी दो से तीन दिनों तक लोगों के घरों में पानी भरा रहता है. जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लंबे समय से इस समस्या से वार्ड वासी जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक निगम प्रशासन ने इन इलाकों में पानी निकासी के लिए कोई स्थायी समाधान नही निकाला है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Weather Forecast Update: घने कोहरे से दिल्ली-नोएडा के लोगों को करना पड़ा मुसीबत का सामना
सर्दी और कोहरे का कहर, Delhi-NCR में मुश्किल हालात! | Winter | Delhi | FogAlert
Reliance Industries Q3 Results 2026: Revenue ₹2.94 लाख करोड़, Jio Profit 11% Up | Paisa Live
Prayagraj Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | ABP News
Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
Embed widget