एक्सप्लोरर

Bastar: मानसून की पहली बारिश ने जगदलपुर नगर निगम के दावों की खोली पोल, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Jagdalpur Municipality: जलभराव की स्थिति को लेकर जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू ने दावा किया है कि मानसून से पहले सभी छोटे बड़े नालों की सफाई की जा रही है. जिससे जलभराव जैसी कोई समस्या नहीं होगी.

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में मानसून  (Monsoon) ने दस्तक दे दी है. हालांकि कुछ दिनों से बस्तर में हल्की बारिश हो रही है, इस बारिश ने जगदलपुर शहर (Jagdalpur) के नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है. शहर में जगह- जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. आलम यह है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है. दावा किया जा रहा था कि करोड़ों रुपए की लागत से शहर में ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है, लेकिन हल्की सी बारिश में कई वार्डो और घरों में जलभराव की स्थिति ने लोगों का निगम के अधिकारियों के आक्रोश देखने को मिल रहा है.

दरअसल बीती रात गरज चमक के साथ बस्तर में भी बारिश हुई है, पहली ही बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी.  करीब 1 से डेढ़ घंटे तक हुई लगातार बारिश से शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. इस क्षेत्र में मौजूद कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोग काफी परेशान नजर आये. इस अव्यवस्था ने नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा शहर में ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के दावों की पोल खोल कर रख दी है. दीनदयाल वार्ड के प्रभावित निवासियों ने बताया कि हर साल वार्ड में जलभराव की स्थिति पैदा होती है, जलभराव की वजह से घुटने तक पानी आ जाता है.

घरों में पानी आने से स्थिति हो जाती है गंभीर- स्थानीय निवासी

स्थानीय निवासियों ने बताया कि छोटी नालियों के कारण जलभराव होता है, इसके कारण कीड़े, मकौड़े, सांप घर मे घुस जाते हैं. छोटे बच्चों सहित बड़ों को भी सांप के काटने का डर बना रहता है. शहर का बदबूदार पानी घरों में घुस जाता है, जिसके कारण कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं. इसकी शिकायत करने पर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनि द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि मानसून से पहले ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा. लेकिन हर साल ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है. यहां हल्की सी बारिश से पूरे वार्ड और घरों में लबालब पानी भर जाता है. जिससे आम जिंदगी बद से बदतर हो जाती है. 

निगम का मास्टर प्लान का दावा खोखला- बीजेपी पार्षद

दलपत सागर वार्ड से बीजेपी पार्षद नरसिंग राव ने बताया कि एक से डेढ़ घंटे तक हुए बारिश में जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डो में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है. मुख्य सड़क के साथ- साथ गली मोहल्लों के सड़कों पर भी लबालब पानी भरा हुआ है. निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा मास्टर प्लान का दावा किया जा रहा था, वह सब खोखले साबित हुए हैं और मानसून के पहली ही बारिश में सारे दावों की पोल खुल गई है. बारिश से पहले छोटे बड़े नालों के साथ ड्रेनेज व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया, जिसके कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ये स्थिति और भी भयावह होने वाली है, इसके दोषी सिर्फ जगदलपुर की निष्क्रिय नगर निगम है. 

महापौर ने ड्रेनेज को लेकर किया ये दावा

जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू का कहना है कि कुछ वार्डों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए, निगम के अधिकारियों और जेसीबी की टीम को मौके पर भेजा गया है. बारिश से पहले ही शहर में छोटे बड़े नालों की सफाई की जा रही है. बारिश का पानी बाहर निकल रहा है, साथ ही शहर के सभी नालों से पानी बाहर निकालने का दावा भी महापौर ने किया है. मानसून लगभग शुरु हो चुका है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने अभी तक डुबान क्षेत्र का दौरा तक नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या से मचा हड़कंप, घर में मां-बाप और बेटे का मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup 2026 | Pappu Yadav Arrest |Janakpuri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
India US Interim Trade Deal: भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget