एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Exit Poll Results 2023: बीजेपी समर्थकों को झटका, कांग्रेस के लिए खुशखबरी! चार एग्जिट पोल में बन रही सरकार

ABP Cvoter CG Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़ें सामने आए हैं. जानें उन आंकड़ों में क्या कुछ है?

Chhattisgarh Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के तहत मतदान 7 और 17 नवंबर को कराए गए थे. वहीं, अब नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इसके पहले विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. हम आपके साथ कुछ एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे साझा कर रहे हैं जिसमें यह साफ हो गया है कि सत्ता की कुर्सी कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) में से किसे मिलने जा रही है. छत्तीसगढ़ में बहुमत का आंकड़ा 46 है.

एबीपी सी-वोटर सर्वे
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 41 से 53 सीटें जा सकती हैं जबकि बीजेपी को 36 से 48 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, अन्य के खाते में 0-4 सीटें जाएंगी. वहीं, वोट शेयर के लिहाज से भी कांग्रेस बड़ी पार्टी रहेगी उसे 43 फीसदी, बीजेपी को 41 फीसदी और अन्य को 16 पीसदी वोट मिलने के आसार है. कांटे की टक्कर है लेकिन कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है.

टाइम्स नाउ-ईटीजी
टाइम्स नाउ- ईटीजी के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है जिसे 48 से 56 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर रहेगी जो 32 से 40 सीटें जीतेगी. कांग्रेस के खाते में 46.7 प्रतिशत वोट जाएंगे जबकि बीजेपी को 42.4 प्रतिशत मतदाता का वोट मिल सकता है. वहीं, अन्य को 10.9 प्रतिशत वोट मिलने के आसार हैं.

इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया
इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90 में से 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं. इस एग्जिट पोल में भी बीजेपी दूसरे नंबर पर रहेगी जिसे 36 से 46 सीटें मिलने के आसार हैं जबकि अन्य के खाते में 1-5 सीटें जाएंगी. वोट शेयर के लिहाज से भी कांग्रेस, बीजेपी से आगे है. कांग्रेस को 42 प्रतिशत, बीजेपी को 41 प्रतिशत और अन्य को 17 प्रतिशत वोट मिलेंगे.

न्यूज 24 चाणक्य 
न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 57 सीटें जीत सकती है जबकि बीजेपी को 33 सीटें मिलेंगी वहीं अन्य का खाता नहीं खुलेगा. 

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: कांकेर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में थे नक्सली, पाइप में लगाया IED, डिफ्यूज करते समय जवान घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget