एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections Result: 'मुख्यमंत्री बनाने का फैसला छोटी प्रक्रिया', CM चेहरे के सवाल पर यह बोले रमन सिंह

Chhattisgarh Assembly Elections Result: छत्तीसगढ़ में अगला सीएम कौन होगा, यह सवाल सभी के मन में है. हालांकि जीत की तरफ बढ़ रही बीजेपी ने किसी के भी नाम की घोषणा नहीं की है.

Chhattigarh Elections: छत्तीसगढ़ में बीजेपी (BJP) पांच साल के बाद जीत का सूखा समाप्त करते हुए सरकार बनाने जा रही है. अब सवाल सीएम के फेस को लेकर उठने लगा है. बीजेपी ने बिना किसी चेहरे के साथ चुनाव में उतरी थी. चूंकि रमन सिंह (Raman Singh) तीन बार यहां के सीएम रह चुके हैं तो हर कोई यह जानना चाहता है कि इस बार भी बीजेपी उन्हीं को कमान सौंपेगी या किसी और को सीएम की कुर्सी पर बिठाया जाएगा. इन्हीं सब सवालों को लेकर एबीपी न्यूज ने राजनांदगांव के नवनिर्वाचित विधायक रमन सिंह से  बात की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, ''मुख्यमंत्री बनाने का फैसला बहुत छोटी प्रक्रिया है. विधायक दल की बैठक होगी और सीएम चुन लिया जाएगा.'' रमन सिंह ने पीएम मोदी की गारंटी और बीजेपी के घोषणा पत्र को बीजेपी की जीत की वजह बताई है. रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव जीत गए हैं. उन्हें 102499 वोट मिलें हैं. रमन सिंह ने कांग्रेस के गिरिश देवांगन को 45084 वोटों से हराया है. गिरिश देवांगन के पक्ष में 57415 वोट पड़े हैं. 

रमन सिंह की यह जीत बीजेपी के लिए बेहद खास है क्योंकि सीएम भूपेश बघेल ने यह दावा किया था कि बीजेपी राजनांदगांव की किसी भी सीट पर खाता नहीं खोल पाएगी. उनका निशाना रमन सिंह की तरफ था. 

अमित शाह का जताया आभार
रमन सिंह ने चुनाव में मिली जीत के बाद ट्वीट किया, ''केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी, आपके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पूरी मजबूती से चुनाव लड़ते हुए प्रचंड विजय हासिल की है. छत्तीसगढ़ बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता इस जीत पर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ ही आपका आभारी है, अब हम सभी को मिलकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी के सपनों का विकसित छत्तीसगढ़ निर्मित करना है.''

बता दें कि सीएम रमन सिंह ने यह दावा किया था कि बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव जीतेगी. उनका यह दावा सच होता दिख रहा है क्योंकि बीजेपी 54 सीटों पर लीड कर रही है. भारत निर्वाचन आयोग ने 66 सीटों पर विजेताओं की घोषणा कर दी है. इनमें से 38 पर बीजेपी और 28 पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हासिल हुई है.

ये भी पढ़ेंराजनांदगांव सीट से पूर्व CM रमन सिंह जीते, कांग्रेस के गिरीश देवांगन को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget