एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इंडिया गठबंधन को होगा सफाया', पीएम नरेंद्र मोदी का दावा

Chhattisgarh Elections 2023 News: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसान अपने-अपने राज्यों में कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेकेंगे.

Chhattisgarh News: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) का सफाया हो जाएगा. इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं.

तेलंगाना के तूपरान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इन तीन राज्यों में अपने चुनाव प्रचार अभियान को याद किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तीन राज्यों में देखा है कि वहां ‘इंडी अलायंस’ (इंडिया’ गठबंधन) का सफाया हो जाएगा. वहां की महिलाएं, किसान कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकने वाले हैं.’’

कांग्रेस और बीआरएस एक-दूसरे की कार्बन कॉपी
भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो लोगों से नहीं मिलते. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हो या बीआरएस, उनकी पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और खराब कानून व्यवस्था है और वे एक-दूसरे की ‘कार्बन कॉपी’ हैं. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस, केसीआर एक समान, दोनों से रहो सावधान.’’ 

वादे कर तोड़ देते हैं केसीआर- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने केसीआर पर हमला करते हुए कहा, ''केसीआर की आदत झूठे वादे कर उसे तोड़ देने की है. केसीआर ने दलित सीएम का वादा करके तोड़ दिया, केसीआर ने दलित बंधु योजना का वादा कर तोड़ दिया, दो बेड रूम वाले घर का वादा कर तोड़ दिया. युवाओं का रोजगार का वादा कर तोड़ दिया. केसीआर ने किसानों को पानी का वादा कर तोड़ दिया. स्किल का वादा किया और केवल स्कैम दिया.''

केसीआर ने फार्महाउस से चलाई सरकार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, ''तेलंगाना को ऐसा सीएम चाहिए जो कि सचिवालय भी न जाए. 10 साल तक फार्महाउस से सरकार चलाने वाले केसीआर के लिए तेलंगाना के फार्मर ने तय कर लिया है कि उनको स्थायी तौर पर फार्महाउस भेज देंगे.'' तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें-  Dhamtari: चुनाव खत्म होते बढ़ने लगी तस्करों की गतिविधि, धमतरी में 16 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget