एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कई विधायकों के टिकट कटने पर कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, कहा- 'उनको मनाया गया...'

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है. इसमें कई निवर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग के 12 विधानसभा सीटों में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस के भी स्टार प्रचारकों के बस्तर आने का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को बस्तर पहुंची कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने जगदलपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत के दौरान बस्तर के वर्तमान विधायकों के टिकट कटने पर बड़ा बयान दिया है.  कुमारी शैलजा ने कहा कि केवल बस्तर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई वर्तमान विधायकों के टिकट इस बार काटे गए हैं. जिनकी टिकट कटी है वह अपने परिवार के सदस्य हैं और उनको मनाया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी से  बगावत करने जैसी कोई बात नहीं है. 

कुमारी शैलजा ने कहा कि जो नहीं माने हैं उन्हें आगे देखा जाएगा. बस्तर में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और पार्टी से बगावत करके जो चुनाव लड़ रहे हैं उससे कांग्रेस की जीत पर फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रचार करने आएंगे. क्योंकि बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग की कुछ सीटों में प्रथम चरण में चुनाव होना है ऐसे में यहां पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा अन्य बड़े नेताओं के आने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की स्थिति दयनीय- शैलजा
इसके अलावा कुमारी शैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की काफी दयनीय स्थिति है, बीजेपी के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है ,और केवल मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं. नरेंद्र मोदी की खासियत है कि वह अपने अलावा किसी का चेहरा सामने होने नहीं देते हैं, इसलिए प्रदेश में बीजेपी और उनके नेताओं की  बड़ी दयनीय स्थिति है. इसके अलावा कुमारी शैलजा ने कहा कि जल्द ही मेनिफेस्टो लोगों के सामने होगी. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस एक बार फिर छत्तीसगढ़ में सरकार बना रही है.

कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक
शैलजा ने जगदलपुर शहर के कांग्रेस भवन में बस्तर जिले के तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तीनों प्रत्याशियों को भी जीत का मंत्र दिया. अब बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बस्तर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, इतनी सीटों पर उतारे उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget