एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: 'बीजेपी को अब खेलने का मौका भी नहीं मिलेगा...', चुनावी नतीजों से पहले सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी के बयानों को लेकर कहा है कि वह 3 दिसंबर तक जो चाहे वह कह सकती है. लेकिन कांग्रेस इस बार बड़ी जीत हासिल करेगी.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दावा किया है कि राज्य में बीजेपी (BJP) ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और इसकी के साथ कांग्रेस (Congress) पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी. सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी को 'खेल करने' का मौका भी नहीं मिलेगा. सीएम बघेल इशारों में यह कहने की कोशिश कर रहे थे कि बीजेपी विधायकों को तोड़कर सरकार नहीं बना पाएगी.

बीजेपी की ओर से ऐसा दावा किया गया है कि तालमेल के अभाव में कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन नहीं चला पाएगी. इसको लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम बघेल ने पत्रकारों से कहा, ''इसका मतलब है कि बीजेपी ने मान लिया है कि वह हार रही है. जहां तक आंकड़ों की बात है तो मेरा मानना है कि इस बार पिछली बार की तुलना में ज्यादा सीटें आएंगी तो उनको खेलने का भी मौका नहीं मिल पाएगा. वे 3 दिसंबर तक जो कहना चाहते हैं कह सकते हैं.'' सीएम भूपेश बघेल शनिवार को दुर्ग स्थित अपने गांव पहुंचे थे जहां उन्होंने धान के खेतों का दौरा किया. यहीं उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की.

सीएम बघेल लगातार कर रहे कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान कराए गए हैं. पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चऱण में 70 सीटों पर मतदान कराया गया है. पहले चरण में 78 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में 75.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

सीएम भूपेश बघेल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस 75 से ज्यादा सीटें इस बार जीतेगी. वहीं, बीजेपी के जीत के दावों पर भी हमला किया है. सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी चुनाव 15 सीटें भी नहीं जीत पाएगी. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे जब मतगणना कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें-  Mahadev App: सीएम बघेल के खिलाफ दिए बयान से मुकर गया आरोपी असीम दास, बोला- अब मुझे एहसास हो गया है कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Chhattisgarh News: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
ईरान से बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
AI Next Big Technology: भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
Embed widget