एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस का बड़ा फैसला, चुनाव से पहले बागी विधायक अनूप नाग को पार्टी से निकाला

Chhattisgarh Assembly Election 2023: अनूप नाग को कांग्रेस ने टिकट देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज कांग्रेस विधायक के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण पार्टी ने विधायक अनूप नाग के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है.

अंतागढ़ से निर्दलीय दाखिल किया नामांकन

नाग को पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित अंतागढ़ से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया. इस सीट पर पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा. राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा. मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

कांग्रेस ने इस बार रूपसिंह पोटाई को दिया टिकट

अंतागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने रूपसिंह पोटाई को मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को अपना उम्मीदवार बनाया है. उसेंडी 2018 में नाग से चुनाव हार गए थे.

टीएस सिंह देव ने पार्टी के फैसले पर क्या कहा?

पार्टी के इस कदम के बारे में पूछे जाने पर राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने संवाददाताओं से कहा, ''पहले यह निर्णय लिया गया था कि यदि कोई पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करता है, तो उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन अगर वे नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.''

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक अन्य विधायक किस्मत लाल नंद, जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में शामिल हो गए हैं. जेसीसी (जे) ने नंद को उनकी मौजूदा सीट सरायपाली (एससी) से मैदान में उतारा है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ से राजनीति की दिलचस्प तस्वीर! नामांकन से पहले BJP प्रत्याशी ने छुए टीएस सिंह देव के पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget