एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Crime: रेप के प्रयास में असफल होने पर कर दी मासूम की हत्या, पोर्न वीडियो देखने के बाद बनाया बच्ची को शिकार

रेप के प्रयास में असफल होने पर 10 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिग लड़के ने पोर्न वीडियो देखकर 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की. लेकिन बच्ची के शोर-शराबे की वजह से अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ तो बच्ची के नाक और मुंह को चुनरी से दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी ने इस घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए बच्ची को फांसी के फंदे पर लटका दिया था और आरोपी वहां से फरार हो गया था. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

दरअसल 26 नवंबर को बेमेतरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी पर लटक कर खुदकुशी कर ली है. इस पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया. पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में पाया कि या आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. पुलिस ने बच्ची के शव को फांसी के फंदे से उतारा और पंचनामा कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पीएम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास और हत्या की बात आई सामने

मृतका का जब शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो उसमें चौंकाने वाली बात सामने आई. रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है. और फिर उसकी नाक और मुंह दबाकर हत्या की गई है. जिसके बाद पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी.

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया. टीम लगातार इस मामले की जांच कर रही थी. इसी दरमियान पुलिस को मृतका के घर के पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के पर शक हुआ. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो उस नाबालिग लड़के ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास और उसे मार कर फांसी के फंदे पर लटकाने की बात कबूल की.

नाबालिग आरोपी ने पोर्न वीडियो देखकर घटना को दिया अंजाम

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नाबालिग लड़के ने बताया कि वह पोर्न वीडियो देखने का आदी था. घटना के दिन भी वह पोर्न वीडियो देख रहा था. आरोपी नाबालिग लड़के को मालूम था कि पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची के घर में कोई बड़ा सदस्य नहीं है. वह सिर्फ एक साल की बच्ची के साथ अकेली घर पर है. पोर्न वीडियो देखने के बाद वह आवेश में आ गया और बच्ची के घर पर छत के सहारे दाखिल हुआ और बच्ची के साथ दुराचार करने का प्रयास किया. बच्ची चिल्ला रही थी इसलिए उसने उसके मुंह और नाक को चुनरी से दबा दिया. जिससे वह बेसुध हो गई. जिसके बाद आरोपी ने उस बच्ची को फांसी के फंदे पर लटका दिया. ताकि लोगों को लगे की बच्ची ने आत्महत्या की है. इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था.

बेमेतरा एसपी सूरत सिंह परिहार ने मामले का किया खुलासा

बेमेतरा एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. इस नाबालिग लड़के ने ही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और उसे मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया था. आरोपी नाबालिग पोर्न वीडियो देखने का आदी था और घटना के दिन पोर्न वीडियो देखकर आवेश में आ गया था. और बच्ची के घर में जाकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया.

लेकिन वह दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो पाया. बच्ची के शोर-शराबा करने पर उसका नाक और मुंह चुनरी से दबा दिया. जिससे बच्ची की मौत हो गई थी और इस घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए नाबालिग आरोपी ने बच्ची के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था. पुलिस इस मामले में पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इन नौ जिलों में फ्री डायलिसिस की सुविधा, 13 हजार से ज्यादा लोग ले चुके हैं लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget