एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनाया 'शराब महोत्सव', मंत्रियों के मुखोटे पहन उतारी शराबियों की आरती

Raipur News: छत्तीसगढ़ में नई शराब दुकानों के फैसले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर में अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. टिकरापारा में उन्होंने 'शराब महोत्सव' मनाया और सरकार पर आरोप लगाया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में नई शराब दुकान खोलने का फैसला किया है. वहीं इस फैसले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर में अनोखा प्रदर्शन किया. रायपुर के टिकरापारा पुलिस ग्राउंड के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान पर शराब महोत्सव मनाया.

बाजे गाजे के साथ शराब दुकान के बाहर पहुंचे और शराब महोत्सव का पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का मुखौटा लगाकर शराब दुकान में शराब पी रहे शराबियों का फूलमाला पहना कर सम्मान भी किया. उनकी आरती उतारी, तिलक लगाया और उन्हें शराब के साथ चखना भी उपलब्ध कराया.

बीजेपी छत्तीसगढ़ को शराब में डुबो देना चाहती है- विकास उपाध्याय 

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकार इस प्रदेश को शराब में डुबो देना चाहती है. बीजेपी सरकार हर चीज का महोत्सव मनाती है. कभी शाला प्रवेश महोत्सव तो कभी चावल महोत्सव. बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ के शराबियों के लिए इतना कुछ किया तो अब शराब महोत्सव मानना तो बनता ही है. सरकार शराब की नई-नई दुकान खोल रही है.

उपाध्याय ने कहा सरकार शराब के दाम कम कर रही है, जिससे प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोग शराब पी सके और इन कामों को बीजेपी की सरकार उपलब्धि की तरह बताती भी है, इसीलिए हम सब महोत्सव मना रहे हैं. पूर्व विधायक ने कहा कि हमने शराब प्रेमी सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुखौटे लगाकर शराबियों का सम्मान किया है. ताकि सरकार को कुछ शर्म आ सके

'छत्तीसगढ़ में युवाओं का भविष्य बर्बाद'

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है. शराब के दाम कम करने से ज्यादा से ज्यादा लोग नशे के आदी हो रहे हैं. जिसमें युवाओं की एक बड़ी संख्या है. कांग्रेस का आरोप है कि विष्णु देव साय की सरकार ना तो प्रदेश के लोगों को शिक्षा दे पा रही है और ना ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं.

कांग्रेस का आरोप है, "सरकार का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शराब के नशे में डुबो दें, जिससे वह सरकार की नाकामी देख ना सकें." कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश के हर गली मोहल्ले में शराब की दुकान खोली जा रही है, जिससे आम लोगों का जीना दूभर हो गया है. कई जगह घनी बस्ती में मंदिर, स्कूल, कॉलोनी के बाहर शराब की दुकान खोल दी गई है, जिससे लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया है कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसको लेकर लोग धरने प्रदर्शन भी कर रहे हैं, लेकिन सरकार आम लोगों की परेशानी देखना ही नहीं चाहती.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget