एक्सप्लोरर

इंडिगो की फ्लाइट का गेट 40 मिनट रहा लॉक, प्लेन में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल

Indigo Flight News: इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए खेद जताया. इंडिगो का विमान 6E 6313 दिल्ली से रायपुर पहुंचा था.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार (18 जून) को एक बड़ी घटना हो गई. दरअसल दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद अचानक लॉक हो गया. करीब 40 मिनट तक गेट नहीं खुलने से विमान के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि ग्राउंड स्टॉफ और टेक्निकल टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद डोर ओपन कर यात्रियों को निकाल लिया.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल विमान में थे मौजूद

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर की महापौर मीनल चौबे समेत दर्जनों यात्री सवार थे. लैंडिंग के बाद भी विमान का द्वार ना खुलने से विमान में अफरा तफरी मच गई. यात्रियों में घबराहट का माहौल था. 

टेक्निकल इश्यू की वजह से हुआ गेट लॉक

इंडिगो एयरलाइन्स की यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करती है. लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट का गेट लॉक हो गया. एयरपोर्ट टेक्निकल स्टाफ ने लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद गेट को खोला.

यात्रियों में दिखी घबराहट, जनप्रतिनिधि भी रहे परेशान

फ्लाइट का गेट लॉक होने की सूचना मिलते ही यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया. विमान में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण असहज  दिखे. हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हुई और सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए.

इंडिगो और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया बयान

घटना के बाद इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तकनीकी खामी को गेट लॉक होने की वजह बताया है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रक्रिया पूरी कर गेट खोला गया. किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

पूर्व सीएम बघेल ने जताई नाराज़गी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरलाइंस प्रबंधन से इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की. भूपेश ने कहा कि इस तरह की तकनीकी लापरवाही गंभीर मामला है. भविष्य में ऐसी घटनाऐं ना हो इसका ध्यान एयरलाइन्स और एयरपोर्ट प्रबंधन को रखना चाहिए.

Input By : PTI
विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Chhattisgarh News: GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget