एक्सप्लोरर

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ में अब नए सीएम के नाम का इंतजार, रमन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

Chhattisgarh Result: नतीजों के बाद ये सवाल भी पूछा जाने लगा है कि प्रदेश में बीजेपी सीएम किसे बनाएगी. इस पर रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी करेगी.

Chhattisgarh Result 2023: छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आ गए. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में वापसी की है. प्रदेश में बीजेपी को 55 सीटें तो कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है. इसके साथ प्रदेश की जनता ने राज्य का भविष्य अगले पांच सालों के लिए बीजेपी को सौंप दिया है. प्रदेश के बीजेपी नेता खुश हैं. वहीं नतीजों के बाद ये सवाल भी पूछा जाने लगा है कि प्रदेश में बीजेपी सीएम किसे बनाएगी. इस पर रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी करेगी.

रमन सिंह ने कहा कि जो भ्रष्टचार कांग्रेस राज में हुआ है, उसकी जांच की जाएगी. दो तीन दिन में विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. राज्य में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी वो पूरी करूंगा. जो पार्टी की प्रक्रिया है विधायक दल का नेता चुनने की वो दो तीन दिन में पूरी हो जाएगी और ज्यादा समय सरकार बनाने में नहीं लगेगा. कांग्रेस के वक्त जो भी भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच सरकार बनने के बाद की जाएगी. कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ है. उन्होंने कहा कि किसानों को पहले भी बीजेपी ने प्राथमिकता दी और देते रहेंगे. डबल इंजन सरकार आने के बाद राज्य के विकास के कामों में तेजी आएगी.

Chhattisgarh Election Result: आदिवासी बहुल सरगुजा और बस्तर ने दिया BJP का साथ, मिली भारी मतों से जीत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के लिए आरक्षित सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही. कांग्रेस ने एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित दस सीटों में से छह पर जीत हासिल की है, जो 2018 में मिली जीत से एक कम है. राज्य में 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 10 एससी सीटों में से सात सीटें हासिल की थीं, जबकि बीजेपी दो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक सीट मिली थी. इस बार कांग्रेस ने छह एससी सीटें सारंगढ़, मस्तूरी, पामगढ़, सरायपाली, बिलाईगढ़ और डोंगरगढ़ जीती है. इन छह सीटों में से मस्तूरी और पामगढ़ ऐसी सीट है जो 2018 में बीजेपी और बसपा के पास थी. सारंगढ़ में कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े को मैदान में उतारा था, जिन्होंने बीजेपी की शिवकुमारी चौहान को 29,695 वोट के अंतर से हराया. कांग्रेस ने सरायपाली, बिलाईगढ़ और डोंगरगढ़ क्षेत्रों में अपने मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार कर दिया था और नए महिला चेहरों चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे और हर्षिता स्वामी बघेल को मैदान में उतारा था जो जीतने में सफल रहीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget