एक्सप्लोरर

Jharkhand Crisis: 'बीजेपी दूसरी पार्टी के विधायकों का अपहरण कर लेती है', झारखंड के हालात पर CM बघेल का आरोप

Jharkhand Political Crisis: झारखंड सरकार के विधायकों को रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में लाया गया है. इसको लेकर बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अय्याशी का अड्डा बना दिया है.

Raipur News: झारखंड (Jharkhand) सरकार की जान राजभवन पहुंची एक चिट्ठी पर अटकी हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को विधायकों के खरीद फरोख्त का डर सता रहा है. इस लिए गठबंधन के विधायकों को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शिफ्ट कर दिया गया है. अब इसपर छत्तीसगढ़ में सियासत छिड़ गई है. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आमने सामने आ गए है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आरोप लगाया कि बीजेपी थैला लेकर खरीद फरोख्त करने के प्रयास में है. तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को अय्याशी का अड्डा बताया है.

बघेल ने उठाया राजभवन पहुंचे चिट्ठी पर सवाल
दरअसल मंगलवार को झारखंड सरकार के विधायकों को रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में लाया गया है. इसको लेकर बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अय्याशी का अड्डा बना दिया है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर हेलिपेड में मीडिया से बातचीत के दौरान राजभवन पहुंची चिट्ठी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सबसे पहली बात चिट्ठी आई की नहीं आई. दूसरा आई है तो रोके क्यों है? नहीं आई है तो स्पष्ट करना चाहिए. राज्यपाल ने कहा था मुझे ऐसा कुछ मिला ही नहीं है. अगर आया है तो उसे ओपन क्यों नहीं किया जा रहा है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग करना चाहती है. ताकि चिट्ठी खुले उससे पहले सब खरीद फरोख्त कर लें.

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खरीद फरोख्त में बीजेपी को सफलता नहीं मिली इस लिए रमन सिंह का माथा शर्म से झुक गया है. खरीद फरोख्त कर लेते लोकतंत्र का चीरहरण कर लेते तो उनका सर ऊंचा हो जाता. सीएम ने आगे कहा कि यहां हमारी पार्टी और गठबंधन के विधायक आए हैं. सीएम ने आरोप लगाया कि वो (बीजेपी) तो दूसरी पार्टी के नेताओं का अपहरण कर के ले जाते हैं. डरा, धमका और लालच देकर ले जाते हैं.

रमन सिंह ने लगाया दारू मुर्गा खिलाने का आरोप
गौरतलब है मंगलवार से झारखंड सरकार के विधायक रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट पर ठहरे है. इन विधायकों की जमकर खातिरदारी की जा रही है. वहीं मंगलवार को विधायकों के आने से पहले आबकारी विभाग की गाड़ी में महंगी शराब की कार्टून रिजॉर्ट के सामने पकड़ी गई थी. इस वीडियो को रमन सिंह ने ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: नशा मुक्ति अभियान में पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, शराब को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget