एक्सप्लोरर

सरगुजा में कक्षा 10वीं, 12वीं में 6516 विद्यार्थी ने फर्स्ट डिवीजन में पास, किसने किया टॉप?

Surguja Topper News: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में सरगुजा ज़िले का कोई भी छात्र टॉप 10 में नहीं आ सका, लेकिन 10वीं में 86.02% और 12वीं में 84.83% परिणाम अच्छा रहा.

Chhattisgarh Board Exam Surguja Topper: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन में सरगुजा जिला से एक भी विद्यार्थी जगह पाने में नाकाम रहे. हालांकि कक्षा 10वीं में 86.02 व कक्षा 12वीं में 84.83 फीसदी के साथ उत्साह जनक परिणाम रहा. कक्षा 12वीं में छात्रों की तुलना में 6.48 फीसदी अधिक छात्राओं ने बाजी मारी. वहीं कक्षा 10वीं में छात्रों की तुलना में 1000 अधिक छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई. 

गत शैक्षणिक सत्र में सरगुजा जिले में कक्षा 10वीं में दो बच्चों ने टॉप  टेन में स्थान बनाया था. कक्षा 10वीं और 12वीं को मिलाकर कुल 6516 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा. पिछले साल 12वीं में 82.59 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी, जबकि कक्षा 10वीं में 84.85 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे. 

अनुज कुमार सोनी ने किया टॉप 
प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में सरगुजा ने कक्षा 12वीं में 9वां और कक्षा दसवीं में सातवां स्थान हासिल किया. दोनों कक्षाओं की श्रेणी में जशपुर जिला ने प्रथम रैंक के साथ बाजी मारी. परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी. सरगुजा जिला स्तर पर कक्षा 10वीं में स्वामी आत्मानंद विद्यालय देवगढ़ के छात्र रोशन राजवाड़े ने 96.67 प्रतिशत और कक्षा बारहवीं में प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र अनुज कुमार सोनी ने 94.40 प्रतिशत के साथ टॉप  किया.

कक्षा 10वीं में 3810 को मिला फर्स्ट डिवीजन
सरगुजा में कक्षा 10वीं में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 9 हजार 992 थी. जिसमें से 9 हजार 781 परीक्षार्णी शामिल हुए. इसमें से 9 हजार 778 विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया. जिसमें प्रथम श्रेणी के साथ 3 हजार 810 ने सफलता पाई, वहीं द्वितीय श्रेणी 4 हजार 198 और तृतीय श्रेणी के साथ 404 विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 471 विद्यार्थियों को पूरक और 895 विद्यार्थियों को फेल घोषित किया गया. 83.26 फीसदी छात्र और 88.24 फीसदी छात्राओं ने बाजी मारी.

कक्षा 12वीं में 2706 को मिला प्रथम श्रेणी
सरगुजा में कक्षा 12वीं कक्षा के लिए कुल 8585 विद्यार्थी पंजीकृत थे. जिसमें से 8454 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें से शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम जारी किया गया. जिसमें 934 लड़का, 1772 लड़कियों के साथ कुल 2706 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के साथ सफलता पाई.

वहीं द्वितीय श्रेणी में 4025 और तृतीय श्रेणी 441 विद्यार्थियों ने हासिल किया. कुल 558 विद्यार्थी पूरक घोषित किए गए है, जबकि 410 लड़का, 314 लड़कियों के साथ कुल 724 विद्यार्थी फेल हुए. सरगुजा में कुल 7172 विद्यार्थियों ने सफलता पाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget