एक्सप्लोरर

Bilaspur News: बिलासपुर में सांड के हमले के बाद उठ नहीं सका बुजुर्ग, वीडियो हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया. इस हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सांड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. इसके बाद इस अटैक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सड़क में चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया. जिससे बुजुर्ग नाली में गिर गया. बुजुर्ग के सीने में सांड के हमले से चोट आई है. इसके अलावा बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान हैं.

90 साल के बुजुर्ग पर सांड ने किया अचानक हमला
दरअसल, पोस्ट ऑफिस से पैदल घर लौट रहे 90 साल के बुजुर्गों को रास्ते में सांड ने पटक दिया. जिससे नाली में गिरने की वजह से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई. ये पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना अंतर्गत राजकिशोर नगर का है. जहां सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग जो पोस्ट ऑफिस से वापस घर लौट रहा है और पास ही खड़े काले रंग के सांड ने अचानक उसे धक्का मार दिया जिससे बुजुर्ग सीधे नाली में गिरे और उनकी मौत हो गई.

 

Durg News: दुर्ग में बनेगा 12 रोजगार हब, प्रोडक्ट के अनुसार लगेंगे उद्योग, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी है
मिली जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर के निवासी ओमप्रकाश एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. बिलासपुर में अपने बेटे और बहु के साथ रहते हैं. बुधवार को सुबह किसी काम से पोस्ट ऑफिस गए थे. इसके बाद वापस घर लौट रहे थे. तभी सड़क के बीच में खड़े दो साडो ने उन पर हमला कर दिया. हमला के कारण बुजुर्ग नाली में गिर गए और उनकी मौत हो गई. जब दोपहर में आस पास के लोगों ने नाली में पड़ा शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी. मौके पर पुलिस ने बुजुर्ग के सिर में चोट के निशान देखा वहीं कुछ देर के लिए एक्सीडेंट होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तब पता चला की सांड के हमले से बुजुर्ग की जान गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget