एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में तीन साल से बंद है ये एक्सप्रेस ट्रेन, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Bastar Train News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के लोगों ने जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग तेज कर दी है. इसके लिए लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे समय से बंद पड़े जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग तेजी से उठती लगी है. दरअसल, कोरोना काल में सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया था. जिसके बाद अब धीरे धीरे हालात सामान्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है लेकिन अभी तक जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नहीं किया गया है. जिसके चलते जगदलपुर से दुर्ग, राजधानी रायपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं बसों के किराए में भी तेजी से इजाफा करने के चलते यात्री और बस्तर वासी इस ट्रेन को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं. इस मांग को लेकर संसदीय सचिव और जगदलपुर के विधायक अरेक चंद जैन ने भी जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति की बैठक में शामिल होकर इसे जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की है. इसके साथ ही बस्तर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए भी इस समिति की बैठक में विधायक ने अपनी मांग रखी है.

महंगे किराये दरों पर सफर करने को मजबूर यात्री

बस्तर में यात्री ट्रेनों को लेकर बस्तर वासियों को लंबे समय से जूझना पड़ रहा है. कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही देश के कई हिस्सों में बंद बड़ी ट्रेनों को दोबारा शुरू कर दिया गया है लेकिन जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस पिछले 3 सालों से बंद पड़ी है. इस ट्रेन का संचालन नहीं होने से यात्री काफी परेशान है. उन्हें 300 कि.मी राजधानी रायपुर जाने के लिए ज्यादा रकम अदा कर सफर करना पड़ रहा है. यात्री बसों के किराए 800 से 1000 रुपए कर दिए गए हैं. जबकि प्राइवेट वाहन में भी करीब 4 से 5 हजार रुपये यात्रियों को खर्च करना पड़ता है. ऐसे में अब बंद पड़े इस ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग बस्तरवासी कर रहे हैं.

Durg News: दुर्ग में डायरिया के 14 मरीज मिलने से हड़कंप, सात लोगों की हालत गंभीर

बैठक में विधायक ने रखी बंद ट्रेन शुरू करने की मांग

जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बताया कि 2 दिन पहले ही उड़ीसा के राजधानी भुवनेश्वर में हुए जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में वे भी शामिल हुए. इस बैठक में उन्होंने बस्तर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए कई प्रमुख मांग रखी है. इसमें जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की भी मांग रखी है. इसके अलावा विधायक ने बताया कि शहर के तीन जगहों पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ओवर ब्रिज बनाने के साथ ही जगदलपुर से रायपुर राजधानी तक रावघाट रेल परियोजना का काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उन्होंने रखी है.

विधायक ने बताया कि जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति की पहली बैठक हुई. इस बैठक में उन्होंने बस्तर में रेल सुविधाओं के लिए 25 बिंदुओं में चर्चा की है. इनमें से कुछ मांगों पर जल्द पूरा करने की सहमति भी बनी है. इधर बताया जा रहा है कि जगदलपुर दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू करने को लेकर बस्तरवासी जल्द आंदोलन भी करने वाले हैं.

Bastar News: बस्तर में हुआ डेंगू बिस्फोट, दो दिनों में मिले150 नए मरीज, दो लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Chhattisgarh News: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
Khan Sir News: खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज
खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
Children's Screen Time: पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
Embed widget