एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहली लिस्ट कब आएगी? कुमारी शैलजा ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार है. राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है.बीजेपी की लिस्ट आने के बाद से ही कांग्रेस में भी उहापोह जारी है.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसको लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, दोनों के बीच तैयारियां जारी हैं. बीजेपी ने तो इस बार अगस्त के महीने में ही कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के एलान कर दिए. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची कब जारी होगी. इसी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रत्याशियों की सूची पर प्रतिक्रिया दी. 

उन्होंने कांग्रेस की पहली सूची के सवाल पर कहा कि जल्दी आएगी. इसके अलावा कुमारी शैलजा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी. शैलजा ने कहा कि आने वाली 8 तारीख को हमारे नेता मल्लिकार्जुन खरगे जी का छत्तीसगढ़ दौरा है. वो जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, उनके संवाद का तरीका सभी को जोड़ कर रखता है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है और हमारे नेताओं का दौरा होगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का भी दौरा होगा और वह लोगों से संवाद करेंगे.

Naxal Couple Arrest: 6 लाख के इनामी नक्सली दंपति को दंतेवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

बीजेपी और कांग्रेस के अलग-अलग दावे
अगस्त महीने में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में भी उहापोह का मौहाल है. कई सीटों पर टिकट के दावेदारों की सांसे अटकी हुई हैं.हालांकि पार्टी का दावा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी. बीते दिनों एक इंटरव्यू में सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी नहीं ईडी और सीबीआई सरीखी जांच एजेंसियां चुनाव लड़ रही हैं. 

उन्होंने दावा किया था कि राज्य में अब तक 200 से ज्यादा छापे पड़ चुके हैं. सीएम ने कहा था कि इन सबके बावजूद जनता कांग्रेस के साथ है और एक बार फिर उनकी सरकार बनेगी. वहीं भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि राज्य की जनता कांग्रेस के कुशासन से ऊब गई है और पार्टी इस बार पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget