एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: सीएम भूपेश बघेल का एक और वादा, कहा- 'जीते तो कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाएंगे'

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बैकुंठपुर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने बैकुंठपुर विधानसभा प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव के पक्ष में प्रचार किया और कहा कि दो संभाग बनाएंगे.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा का दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होने वाला है. बैकुंठपुर विधानसभा की प्रत्याषी अंबिका सिंहदेव (Ambica Singhdeo) के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री भूपेष बघेल (Bhupesh Baghel) केल्हारी से लगभग 100 किमी की सड़क यात्रा कर कोरिया जिला (Korea District) मुख्यालय बैकुंठपुर (Baikunthpur) पहुंचे. उन्होनें पहुंचते ही पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामचंद्र सिंहदेव (Dr Ramchandra Singhdev) की समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया. मुख्यमंत्री ने कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाए जाने की घोषणा कर दी. लोगों ने उनसे छत्तीसगढ़ी में बोलने को कहा तो उन्होने अपना भाषण छत्तीसगढ़ी मे दिया.

मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने मंच पर आते ही कहा कि इस बार दिवाली खास है. प्रजातंत्र का महोत्सव में आपको 17 नवंबर को मतदान करना है. हम अपनी बात रखने आए है. जो हमारे नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वादा किया वो हमने किया. पिछले 15 साल ठगने का काम बीजेपी (BJP) सरकार करती आई. हर खरीदी के कमीशन खोरी हुई. हमने 2 घंटे के भीतर में कर्जा माफ किया. हम फॉर्म नहीं भरवाएंगें, गृह लक्ष्मी योजना के तहत 15000 रू प्रति वर्ष हर महिला को उनके खाते में देगें.

चाहे वो परित्यक्ता हो अविवाहित हो विवाहित हो सभी को देगें. किसानों का, महिला समूह का और ट्रांसपोटर्रों का कर्जा माफ करेंगें. उन्होने बीते 5 साल की योजनाओं के बारे में बताया. केवल छत्तीसगढ़ का होना चाहिए सभी को शिक्षा मुफ्त, बिजली मुफ्त, इलाज मुफ्त, गैस सिलेंडर सस्ता सभी के लिए ये योजना हम लेकर आ रहे हैं, अब बीजेपी फॉर्म भरवा रही है. बीजेपी भी गारंटी लेकर आई, रमन सिंह की चली नहीं और बीजेपी की भी नहीं चली तो अब पीएम मोदी गारंटी लेकर आए हैं. आपकी गारंटी की कोई गारंटी नहीं क्योंकि जनता जान चुकी है. आपकी बातें जुमला है.

कांग्रेस आई तो दो संभाग बनाएंगे-CM 

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि काफी दिनों से मांग आ रही है. हमारी सरकार आई तो एक नहीं दो संभाग बनाए जाएगें. एक कोरिय और दूसरा रायगढ़.  सरकार बनने पर दो संभाग बनेगें, इसके लिए आप को कांग्रेस की सरकार को लाना होगा. इससे पहले बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने मंच से मुख्यमंत्री से कोरिया को संभाग बनाए जाने की मांग की, आपको बता दें कि बीजेपी कोरिया के विभाजन को लेकर कांग्रेस प्रत्याषी अंबिका सिंहदेव को जिम्मेदार बता कर वोट मांग रही है.

पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने वादा किया कि दोबारा से कांग्रेस की सरकार आ रही है. इस बार 75 पार का नारा सफल होगा. पिछली बार अमित शाह से 65 पार का नारा दिया था और हम जीत कर आए थे. ईडी (ED)  के छापे के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का विभाग ही बता रहा है कि 15 लाख टॉयलेट निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ. प्रधानमंत्री के तरफ से राज्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि डॉ रमन के नाम सीएम मैडम का नाम नान घोटाले में है.

17 तारीख तक मनोरंजन कीजिए- भूपेश

उनके बेटे का नाम पनामा पेपर में है. चिटफंड कंपनी घोटाले में नाम है. अजीत पवार राणे पर अब कार्यवाही करेंगे ये बताएं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी काका काका बोल रहे हैं के सवाल पर उन्होने कहा कि पीएम मोदी काका करने लग गए तो समझ जाओ फिर, अलग चुनाव में मोदी जी कही दीदी तो कहीं कुछ और करते हैं. मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो हाईकमान के तरफ से जिम्मेदार दी जाएगी वो करेगें. 

मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने महादेव एप्प को लेकर सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि 17 तारिख तक बढिया मनोरंजन किजीए आप, जो लड़का पकड़ा गया वो बीजेपी का है. जो गाड़ी पकड़ी गयी वो अमर अग्रवाल के भाई बृजमोहन अग्रवाल की निकली. जो दुबई में बैठा है शुभम सोनी उसको ईडी बताती है वो महादेव एप्प का मैनेजर है. दूसरे दिन बीजेपी वीडियो जारी करती है उसमें वो बताता है मालिक मैं हूं. ये शुभम सोनी कह रहे हैं मुझे आष्चर्य लगा कि ऐसा भी मालिक होता है जो अपने नौकर के लिए शादी मे 250 करोड़ रुपया खर्च कर दे. जांच करें कार्यवाही करें, 17 तक आप लोग मनोरंजन करें.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण की 70 सीटों पर 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जानें- CM बघेल की सीट से कितने उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget