एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: अमित जोगी ने सर्व आदिवासी समाज से गठबंधन को लेकर दिया बयान, जानें क्या कहा?

Chhattisgarh Elections 2023:छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि बस्तर के सर्व आदिवासी समाज से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी गठबंधन करने को लेकर तैयार है.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बस्तर की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घिराव किया और मुख्यमंत्री के नाम बस्तर एसडीएम को ज्ञापन सौपा. कलेक्ट्रेट घेराव  के दौरान जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और बस्तर पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई.

अमित जोगी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को लेकर यह तीसरी बार प्रशासन को आवेदन सौंपा गया है, लगातार ग्रामीणों की मांग को दरकिनार किया जा रहा है और बस्तर के स्थानीय कांग्रेसी विधायक जनता से वादाखिलाफी कर रहे हैं. यहां की जनता को नहीं किसी योजना का लाभ मिल पा रहा है और ना ही उनकी गरीबी दूर हो पा रही है. ऐसे में जनता पूरी तरह से बीजेपी और कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है.

आंचलिक दलों से हम गठबंधन करने को है तैयार
प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव  की तैयारी पूरी कर ली है, हालांकि इस बार पहले जो गलती हुई थी वह गलती दोबारा नहीं करेगी. बीजेपी कांग्रेस के बाद अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी, लेकिन इससे पहले आंचलिक दलों से गठबंधन के लिए लगातार बात चल रही है, उन्होंने कहा कि बस्तर में भी सर्व आदिवासी समाज दो गुटों में बंट गया है. ऐसे में एक गुट ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है.

'तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी'
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक अरविंद नेताम ने अपनी पार्टी के पंजीयन के लिए भी आवेदन कर दिया है. अमित जोगी ने कहा कि उनसे भी गठबंधन के लिए बात करेंगे, कोशिश की जाएगी की जितने भी आंचलिक दल हैं उन सभी से बात करेंगे. इसके अलावा बीजेपी -कांग्रेस से नाराज विधायकों से भी बात चल रही है. आने वाले समय में जरूर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जिस तरह से पिछले चुनाव में 14% वोट जनता कांग्रेस पार्टी को मिली थी, इस बार के चुनाव में गठबंधन के बाद जरूर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी.

जो वादा किया हु पूरा नहीं किया तो मुझे सूली में टांग देना
वही प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मैंने जनता से 10 वादे किए हैं, अगर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनती है तो किसानों के लिए  बिजली फ्री, धान का समर्थन मूल्य 4 हजार रुपये, 5 लाख रुपये में सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान, और इसके अलावा अन्य जो भी वादे हैं उन्हें पूरा करने के लिए एफिडेविट बना कर दूंगा, अगर सरकार बनने के बाद यह सभी वायदे पूरा नहीं करता हूं तो बकायदा जनता मुझ पर मुकदमा चलाए, मुझे जेल भिजवा दे, और सूली पर लटका दे इसके लिए भी मैं तैयार हूं....इसके अलावा नगरनार में बने स्टील प्लांट को किसी भी कीमत पर निजीकरण करने नहीं दिए जाने की अमित जोगी ने कही है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में नारायणपुर जिला चमका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget