एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को करना पड़ा लोगों के विरोध का सामना, BJP ने ऐसे ली चुटकी

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप आतुर गांव की जनता से मिलने पहुंचे. इस दौरान उनको ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग के 12 विधानसभा सीटों में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए कुछ ही समय बाकि रह गए हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार में जुट गए हैं. इन प्रत्याशियों को कुछ जगह से जनता का समर्थन मिल रहा है. तो कुछ जगहों से जनता 5 साल की भड़ास निकाल रही है. नारायणपुर विधानसभा में भी एक ऐसा ही वाक्या सामने आया है, जहां कांग्रेस (Congress) के विधायक प्रत्याशी चंदन कश्यप (Chandan Kashyap) को चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचे एक गांव में जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा.

दरअसल 2018 के चुनाव में चंदन कश्यप ने जीत हासिल कर विधायक बने और एक बार फिर से उन्हें दोबारा टिकट दिया गया है. ऐसे में उनके 5 साल के कार्यकाल को लेकर आतुर गांव की नाराज जनता ने उन्हें खरी खोटी सुनाई . लोगों ने कहा कि 5 साल रहते उन्होंने आतुर गांव का कोई विकास कार्य नहीं किया है. आज भी यहां के ग्रामीण मूलभूत समस्या से जूझ रहे हैं. जनता के बीच पंचायत की महिला सरपंच  ने विधायक प्रत्याशी के सामने खड़े होकर जनता की नाराजगी का पूरा भड़ास निकाल दिया.

इस दौरान विधायक प्रत्याशी चंदन कश्यप के कार्यकर्ता महिला सरपंच को मनाते रहें, लेकिन वह नहीं मानी और गांव की समस्या को लेकर विधायक प्रत्याशी से सवाल जवाब किया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विधायक प्रत्याशी चंदन कश्यप पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगी है. वहीं इसे मुद्दा बनाते हुए नारायणपुर से बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं.

कांग्रेस प्रत्याशी को को करना पड़ा विरोध का सामना

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप अपने चुनावी प्रचार के दौरान नारायणपुर क्षेत्र के आतुर गांव में जनता के बीच चौपाल लगाने पहुंचे हुए थे. इस दौरान वहां मौजूद गांव की महिला सरपंच ने चंदन कश्यप से गांव की समस्या को लेकर सवाल-जवाब किया. इस दौरान चंदन कश्यप के कार्यकर्ता महिला सरपंच को मनाते रहें, लेकिन वह नहीं मानी और गांव की समस्या गिनाने लगी. साथ ही 5 साल विधायक रहते गांव में एक भी विकास कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाया. इस दौरान चंदन कश्यप भी महिला सरपंच से कहते रहे कि गांव में ग्रामीणों के तरफ से जो भी विकास कार्य की मांग की गई उसे पूरा किया गया है और दोबारा जीतने के बाद भी जो भी मांग होंगी उसे पूरा करेंगे. लेकिन वहां की जनता और महिला सरपंच नहीं माने और लगातार चंदन कश्यप और उनके समर्थकों को खरी खोटी सुनाते रहें.

हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद चंदन कश्यप के समर्थकों ने महिला सरपंच को दूसरी पार्टी का होना बताया है और जानबूझकर जनता को बरगलाने का भी आरोप लगाया है लेकिन वहां मौजूद लोगों ने भी महिला सरपंच के साथ अपनी भड़ास निकाली. हालांकि, कुछ देर बाद महिला सरपंच और वहां मौजूद  ग्रामीणों को शांत कराया गया लेकिन विधायक प्रत्याशी चंदन कश्यप को यहां जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा. वहीं इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे विवाद की वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और अब यह वीडियो बीजेपी प्रत्याशी के भी हाथ लग गई है. जिसको बीजेपी प्रत्याशी चंदन कश्यप भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: लाखों की मालकिन फिर भी कांग्रेस MLA गुलाब कमरो की पत्नी को मिल रहा सरकारी मानदेय, BJP ने घेरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget