एक्सप्लोरर

Bilaspur: कार सहित पानी में डूब रहा था ड्राइवर, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान, Video Viral

बिलासपुर में फरिश्ता रूपी इंसानों की जमकर सराहना हो रही है. कार अनियंत्रित होकर पुल से करीब 20 फीट नीचे नाले में जा गिरी थी. कार के पीछे दो बाइक सवार लोगों ने हादसे को देखकर नाले में छलांग लगा दी.

Bilaspur Video Viral: कहते हैं अगर आप की मौत नहीं लिखी है तो आपको कोई नहीं मार सकता है. भगवान आप को बचाने के लिए कोई ना कोई फरिश्ता जरूर भेज देता है. कुछ ऐसा ही नजारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देखने को मिला. फरिश्ता रूपी तीन लोगों ने कार सहित नाले में डूबते ड्राइवर को मौत के मुंह से खींच निकाला है. डूबते कार से ड्राइवर को निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फरिश्ता रूपी तीन लोगों की शान में कसीदे पढ़े जा रहे हैं.

बिलासपुर में हिंडाडीह के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से करीब 20 फीट नीचे नाले में जा गिरी. कार के पीछे जा रहे दो बाइक सवार लोगों ने हादसे को देखा. उन्होंने बाइक रोककर नाले में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने भी घटना को देखकर कार सवार की जान बचाने के लिए नाले में कूद गया. तीनों युवकों ने कार का कांच खोलकर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे. लोगों की मदद से कार को भी ट्रैक्टर के सहारे नाले से खींचकर बाहर निकाला गया.

Durg News: शराब की दुकान को हटाने के लिए बीजेपी पार्षद ने अपनाया अनोखा तरीका, सीएम और विधायक का मुखौटा पहनकर बांटा चरखा

बेकाबू होकर 20 फीट नीचे नाले में जा गिरी कार

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में रहनेवाले व्यवसायी अमित मिश्रा किसी काम से बिलासपुर आए थे. काम निपटाने के बाद अमित अपनी वैगन आर कार से बलौदा लौट रहे थे. हिंडाडीह के पास खतरनाक मोड़ पर उनकी कार बेकाबू होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी. रहमान बेग और साथी मोहम्मद शाकिर की बाइक कार के पीछे चल रही थी. दोनों सीपत से लूथरा की ओर जा रहे थे. हादसे को देखकर उन्होंने बाइक रोक दिया और अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नाले में छलांग लगा दी. उन्हें देखकर एक और ग्रामीण भी पानी में कूद गया.

3 लोगों ने छलांग लगाकर ड्राइवर को निकाला

तीनों युवकों ने अमित मिश्रा को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए कार को भी निकाल लिया गया. डूबते कार से व्यक्ति को बाहर निकालनेवाले तीनों लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग बचाने वाले तीनों लोगों की सराहना कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार नाले में डूब रही है और ड्राइवर को तीनों लोग बाहर निकाल रहे हैं. आसपास के लोग इकट्ठा होकर नाले में डूबी कार को भी ट्रैक्टर से खींचकर निकाल देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget