एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, जवानों की गाड़ी को बारूदी सुरंग से उड़ाया, आठ जवान शहीद

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों से भरी एक पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ाया है. इस हमले में अब तक 8 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है.

Chhattisgarh Naxal Attack: नए साल की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सोमवार को जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है. इसमें 8 जवान शहीद हो गए. वहीं हमले में वाहन के ड्राइवर की भी मौत हो गई है.

नक्सल प्रभावित कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. इस हमले में अब तक 8 जवानों के शहीद होने की पुष्टि एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने की है. बताया जा रहा है कि शहीदों की संख्या और बढ़ सकती है. साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए हैं. बस्तर आईजी के मुताबिक, हमले में कुल 9 लोग मारे गए हैं, जिसमें 8 DRG जवान और एक सिविलियन (पिकअप वाहन का ड्राइवर) शामिल हैं. 

घात लगाकर बैठे थे नक्सली

पहले से ही नक्सलियों ने यहां बारूदी सुरंग बिछा रखा था, जैसे ही जवानों की वाहन इस बारूदी सुरंग की चपेट में आई तुरंत नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया, जिसमें 8 जवान शहीद हो गए वहीं पिकअप वाहन के ड्राइवर की भी मौत हो गई. 

संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में 15 से ज्यादा जवान सवार थे जो नक्सल विरोधी अभियान से वापस कैंप लौट रहे थे. नक्सलियों ने पहले से ही जवानों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखा था जिसकी चपेट में आकर 8 जवान शहीद हो गए. फिलहाल घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जवानों की टीम रवाना किया गया है.

दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट रहे थे. दोपहर करीब 2.15 बजे बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास अज्ञात माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया गया. इसमें  Dantewada DRG के 8 जवान शहीद हो गए. 

 रमन सिंह ने कहा- अभियान और तेज करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

 छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, "नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं. छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है, उसे और तेज करेगी. सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है, इनके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई जारी रहेगी."

इसे भी पढ़ें: Journalist Mukesh Chandrakar Murder: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश गिरफ्तार, हत्या के बाद से था फरार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget