एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: भूपेश बघेल का राष्ट्रीय अधिवेशन से कांग्रेस में बढ़ा कद, क्या विधानसभा चुनाव में भी होंगे सीएम फेस

राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वागत से लेकर मंच के कार्यक्रम तक में अहम जिम्मेदारियों में दिखे. रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने पार्टी के भीतर अपना कद बढ़ाकर अगले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस (Congress) के मुख्यमंत्री का चेहरा होने का दावा ठोक दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के पॉवरफुल नेताओं में शामिल हो गए है. इसका नजारा कांग्रेस के रायपुर (Raipur) में राष्ट्रीय अधिवेशन में भी देखने को मिला.

राष्ट्रीय अधिवेशन में रहा अहम रोल
दरअसल राजधानी रायपुर में इसी महीने 24 से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ. इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अहम रोल रहा. राज्य में इतने भव्य तरीके से राष्ट्रीय अधिवेशन कराया गया. इसमें 10 हजार से अधिक कांग्रेसी नेताओं की मेजबानी और उनके ठहरने की सारी व्यवस्था का जिम्मादारी उठाकर भूपेश बघेल ने हाई कमान के सामने अपना राजनीतिक कद बढ़ा लिया है. इसकी चर्चा छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों जोरदार हो रही है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीब रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
तीन दिन चले राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वागत से लेकर मंच के कार्यक्रम तक में अहम जिम्मेदारियों में दिखे. मुख्य मंच की बैठक व्यवस्था में भूपेश बघेल की जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बगल में थी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष से दूर बैठे थे. इसे राजनीतिक पंडित ये मान रहे है कि पार्टी पर लगे परिवारवाद के धब्बे को कांग्रेस मिटाना चाहती है. इसलिए इस तरह की बैठक व्यवस्था की गई.

रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन के क्या हैं मायने?
रायपुर में तीन दिन चले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हो गया है. लेकिन, इसका बड़ा असर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पॉलिटिकल पावर में देखने को मिला है. राष्ट्रीय अधिवेशन के सभी प्रमुख इवेंट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आसपास सबसे ज्यादा भूपेश बघेल नजर आए. दोनों की बीच बातचीत का लंबा सिलसिला चला. अधिवेशन के आखिरी दिन जनसभा में हजारों की भीड़ जुटाई गई. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं की जमकर तारीफ की और 2023 में सरकार रिपीट का दावा भी किया है.

हिमाचल प्रदेश में जीत के हीरो रहे हैं भूपेश बघेल
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में कई तरह को चर्चाएं हो रही हैं. इनमें सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पार्टी के भीतर कद बढ़ने बात की जा रही है. दूसरा 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही क्या कांग्रेस का चेहरा होंगे? इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अहम भूमिका थे. क्योंकि जब कांग्रेस को देशभर में हार का सामना करना पड़ रहा था. इसी बीच उसे जीत का स्वाद चखाने वाले नेताओं में भूपेश बघेल का नाम लिया जा रहा है. 

विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ मॉडल की होती है चर्चा
कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के सभी बड़े आंदोलन में और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा कांग्रेस सामने करती है. छत्तीसगढ़ मॉडल से विधानसभा चुनाव लड़ा गया है. हिमाचल प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ की तरह पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने का फैसला लिया गया. इसके अलावा राज्य सरकार की योजनाओं को दूसरे राज्यों में लागू करने के वादे किए गए. इसका चुनाव में असर देखने को मिला. इसके बाद से सीएम बघेल को कांग्रेस पार्टी की टॉप लीडरशिप में माना जा रहा है. 

सत्ता के लिए चला दो बड़े नेताओं में संघर्ष
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता की कुर्सी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच लंबा संघर्ष चला है. इसका नजारा अलग अलग समय में पूरे देश ने देखा है. जब ढाई ढाई साल के सीएम बनाने की चर्चा हुई तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 40 से अधिक विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला. वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मीडिया में मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी इच्छा जताते रहे.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: रायपुर में पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे के बिगड़े बोल, 'तेरे जैसे कितने लोग आए और चले गए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
Weather Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन
टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
Embed widget