एक्सप्लोरर

अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले दहशत में नक्सली, पर्चा जारी कर सरकार से लगाई ये गुहार

Bastar News: गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सलियों ने सरकार के सामने शांति वार्ता की पेशकश की है. नक्सलियों ने कहा है कि अगर सरकार सीजफायर करती है तो वे शांति वार्ता के लिए तैयार हैं.

Chhattisgarh News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे कर पहले ही नक्सली दहशत में आ गये हैं. नक्सलियों ने पर्चा जारी कर सीज फायर की पेशकश की है. इतना ही नही नक्सली केंद्र और राज्य सरकार से शांति वार्ता के लिए भी तैयार हो गए हैं. नक्सली नेता अभय ने तेलगु भाषा में जो पर्चा जारी किया है उसमें कहा गया है कि पिछले 15 महीनों में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 400 से ज्यादा नक्सली मार गिराए हैं. अगर केंद्र और राज्य सरकार सीजफायर करती है तो नक्सली नेता सरकार के साथ शांति वार्ता करने को तैयार हैं.

बड़े नक्सल ऑपरेशन में शामिल कमांडर्स से करेंगे मुलाकात
दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर बस्तर आ रहे हैं . इस दौरान अमित शाह बस्तर के पारंपरिक उत्सव पन्डुम में शामिल होंगे. इसके साथ-साथ शाह छत्तीसगढ़ में अब तक किए गए बड़े नक्सल ऑपरेशन के कमांडर्स से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सरकार के आला अधिकारियों और सुरक्षा बलों के कमांडर के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा भी होगी. जिस तरह से सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर रहे हैं और अब अमित शाह के आने के बाद ऐंटी नक्सल ऑपरेशन में और तेजी की पूरी संभावना है. इससे दहशत में आए नक्सली लीडर्स ने सरकार के सामने शांति वार्ता की पेशकश की है.

तेलगु में पर्चा जारी कर की शांतिवार्ता की पेशकश
नक्सलियों की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने तेलगु में जो पर्चा जारी किया है, उसमें लिखा है की 24 मार्च को हैदराबाद में संगठन की एक बैठक हुई थी. बैठक में बिना किसी शर्त सरकार से शांति वार्ता की पहल करने  और बातचीत कर सीजफायर की घोषणा करने पर सहमति बनी है. पर्चे में आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने शांतिवार्ता के लिए पहल की थी.

नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में आगे लिखा है कि पहले हमारे दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य और माओवाद संगठन के प्रतिनिधि विकल्प ने अपनी शर्त रखी थी कि जवानों को कैम्प तक ही रखा जाए और नक्सलवाद के खिलाफ चलाये जा रहे तमाम ऑपरेशन बंद किये जायें. इसके बाद ही बातचीत की जाएगी. लेकिन सरकार ने मांगों का जवाब दिए बिना ही ऑपरेशन जारी रखा. जिसके चलते पिछले 15 महीनों में 400 से ज्यादा नक्सल कमांडर, नेता और PLGA के कई स्तर के नक्सली मारे गए हैं.

नक्सलियों ने कहा कि ऐसे में हम जनता के हितों में शांति वार्ता करने को तैयार हैं. नक्सल प्रवक्ता अभय ने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार के सामने शांति वार्ता के लिए सकारात्मक माहौल बनाने का प्रस्ताव रख रहे हैं.

घबराए नक्सलियों की सरकार से गुहार
नक्सल प्रवक्ता अभय ने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार से अपील करते हैं की छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और तेलांगना में  ऑपरेशन के नाम पर हत्याओं और नरसंहार पर तत्काल रोक लगाए. नए सशस्त्र बलों के कैम्पों पर रोक लगाए . अगर सरकार इस मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाती है तो हम तत्काल युद्ध विराम की घोषणा कर देंगे.

विनीत पाठक की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: डीजे की तेज आवाज से गिरा छज्जा, बच्चे की मौत पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget