एक्सप्लोरर

Bastar: नाबालिग छात्रा रहस्यमयी तरीके से हॉस्टल से गायब, वार्डन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bastar News: परिजनों ने कहा कि अगर छात्रा को कुछ हुआ तो उसके लिए हॉस्टल की वार्डन जिम्मेदारी होगी. पुलिस ने छात्रा का पता लगाने के लिए एक टीम बना दी है और तलाश शुरू कर दी गई है.

Bastar Hostel Girl Missing: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के टाकरागुड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम से एक नाबालिग छात्रा के रहस्यमयी तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है. छात्रा पिछले तीन दिनों से आश्रम से लापता है. परिजनों ने छात्रा के गायब होने पर आश्रम के वार्डन पर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि वार्डन के मारपीट की वजह से और हॉस्टल से उसके सामान फेंके जाने से नाराज छात्रा आश्रम से बाहर निकल गई और उसके बाद वह घर नहीं पहुंची. पिछले 3 दिनों से छात्रा लापता है. मंगलवार को परिजनों की  शिकायत पर पुलिस भी आश्रम पहुंची और मामले की छानबीन कर गुम छात्रा की तलाश में एक टीम बनाकर जुट गई है.

परिजनों का कहना है कि छात्रा को जल्द ढूंढा जाए. अगर छात्रा को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदार आश्रम की वार्डन होगी.  पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि दीपावली के छुट्टी  के बाद छात्रा 30 अक्टूबर  को घर से आश्रम पहुंची, जिसके बाद 31 अक्टूबर की सुबह से छात्रा नहीं दिखने से उसकी खोजबीन की गई लेकिन वो नहीं मिली. फिर मंगलवार को इस बात की सूचना पुलिस को दी गई है. 

इंसानों की बोली की हूबहू नकल करने वाली छत्तीसगढ़ के इस पक्षी को बचाने की पहल, GPS सिस्टम से होगी नजरदारी

पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है. परिजनों के आरोप पर आश्रम की वार्डन का कहना है कि छात्रा से कोई मारपीट नहीं की गई, हालांकि उसे जरूर डांट लगाया गया. रात में सभी छात्रा अपने कमरे में चली गईं और सुबह जब स्कूल के समय पर देखा गया तो छात्रा नहीं दिखी. आसपास पतासाजी की गई लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला. वार्डन ने छात्रा से किसी तरह की मारपीट नहीं करने की बात कही है. 

 बताया जा रहा है कि छात्रा 12 साल की है जो 7  वीं कक्षा में पढ़ती है. जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया की छात्रा के परिजनों के  शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि छात्रा की खोजबीन के लिए एक टीम भी गठित की गई है. थ ही  परिजनों के आरोपों को भी संज्ञान में लेते हुए आश्रम के बाकी बच्चियों और वार्डन से भी पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget