एक्सप्लोरर

बस्तर सीट पर किस प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार में किया कितना खर्च ? जानिए उम्मीदवारों की पूरी डिटेल

Bastar Candidate Expenditure: कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार पर खर्च किया. चुनाव आयोग को सौंपे गये दस्तावेज के मुताबिक दूसरे नंबर पर कांग्रेस है.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है. मतदान से पहले प्रत्याशियों ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया. चुनाव प्रचार पर खर्च की गयी राशि का आंकड़ा सामने आ गया है.

कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार पर खर्च किया. चुनाव आयोग को सौंपे गये दस्तावेज के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी ने 65 लाख प्रचार पर फूंक डाले. दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी ने 55 लाख खर्च की सीमा दिखायी है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने खर्च की अधिकतम लीमिट 95 लाख तय की थी. 95 लाख से ज्यादा खर्च होने पर प्रत्याशी को अपात्र घोषित कर दिया जा सकता था. राजनीतिक पार्टियों ने भी प्रत्याशियों को निराश नहीं किया.

प्रत्याशियों को जमकर रकम उपलब्ध कराया. बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी को दो बार में 35 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये. लेकिन कांग्रेस ने प्रत्याशी के लिए फंड जारी नहीं किया. वहीं सीपीआई प्रत्याशी को डेढ़ लाख रुपये खर्च करने के लिए नकद मिले.

बस्तर में चुनाव प्रचार पर कितना हुआ खर्च?

कैश को प्रत्याशी ने खाते में जमा करवाया. लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्चे की सीमा समय-समय पर बढ़ती रही है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी को 70 लाख रुपये और विधानसभा चुनाव में 28 लाख रुपये तक खर्च करने की इजाजत थी. इस बार के लोकसभा चुनाव में खर्च की सीमा 95 लाख कर दी गयी. लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा रकम गाड़ी भाड़ा और पेट्रोल-डीजल पर खर्च की.

पड़ताल में पता चलता है कि कुल खर्च का 60 प्रतिशत गाड़ी भाड़ा, डीजल और सभा पर खर्च हो गये. इसमें भी सबसे ज्यादा खर्च गाड़ी भाड़े पर हुआ है. इसके अलावा प्रत्याशियों ने हेलीकॉप्टर, रैली, झंडा बैनर समेत अन्य मदों में रकम खर्च की है. 

बस्तर लोकसभा सीट पर प्रचार करने आये स्टार प्रचारकों के खर्च की जानकारी भी सामने आ चुकी है. बीजेपी के पीएम मोदी और कांग्रेस के राहुल गांधी ने भी सभा की थी. प्रत्याशी ने इनके साथ मंच शेयर किया था, इसलिए सारे खर्च उनके खाते में जुड़े.

हलफनामें से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर के छोटे आमाबाल गांव में पीएम मोदी की सभा पर 31 लाख 13 हजार रुपये खर्च हुए. वहीं, बस्तर में राहुल गांधी की सभा का कुल खर्च 14 लाख 51 हजार रुपये आया. दंतेवाड़ा में बीजेपी के स्टार प्रचारक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा का कुल खर्च 4 लाख 40 हजार रहा. दंतेवाड़ा में ही कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सभा पर कुल 2 लाख 99 हजार रुपये खर्च कर दिये गये. 

बस्तर के आदिवासियों का देसी कोल्ड ड्रिंक, गर्मी में पेट के लिए मुफीद, जानिये कितनी है सेहतमंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget