एक्सप्लोरर

Bijapur: 'आदिवासी अंचलों में हो रहे ड्रोन अटैक', नक्सल संगठन के दावों को बस्तर IG ने बताया बेबुनियाद

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सरकार और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनपर अब बस्तर रेंज के आईजी सुंदर पी ने जवाब दिया है और आरोपों को आधारहीन बताया है.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर में नक्सली संगठन ने एक बार फिर सरकार पर आदिवासी अंचलों में ड्रोन से हमले (Drone Attack) करने का आरोप लगाया है. नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है. माओवादी संगठन की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता और नक्सली कमांडर समता ने सुकमा और बीजापुर (Bijapur) जिले के बॉर्डर में करीब 4 किलोमीटर के दायरे में हवाई बमबारी करने का आरोप लगाया है. नक्सलियों की प्रवक्ता समता ने अपने पर्चे में लिखा है कि हालांकि इस बमबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सरकार और पुलिस पर आदिवासियों पर अत्याचार करने और जंगल को नष्ट करने का आरोप समता ने लगाया है.

दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता और नक्सली कमांडर समता की तरफ से जारी इस प्रेस नोट में लिखा गया है कि बीते 13 जनवरी को सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में मौजूद मेंट्टागुड़ा, एर्रानपल्ली ,बोट्टेतोंग के खेतों और जंगलों में ड्रोन से बमबारी की गई है और करीब तीन से चार किलोमीटर के दायरे में लगातार एक के बाद एक बम गिराए गए हैं, इस हवाई हमले के विरोध में इस क्षेत्र के आदिवासियों ने 13 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाया. नक्सली प्रवक्ता समता ने यह भी आरोप लगाया है कि खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाली केंद्र और राज्य सरकारों की पुलिस आदिवासियों पर ही ड्रोन से हमले कर रही है और जंगलों को बर्बाद कर रही है.

दो गांव के जंगलों में ड्रोन से बमबारी का लगाया आरोप
समता ने लिखा है कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है तब से बस्तर के अंदरूनी इलाकों में हवाई हमले तेज हो गए हैं. साल 2021 से जंगलों और गांव में बमबारी करने का सिलसिला जारी है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आदिवासी जनता का लगातार दमन किया जा रहा है. यही नहीं बस्तर के अंदरूनी इलाकों में सैकड़ों की संख्या में पुलिस कैंप खोले गए हैं और यहां के जंगलों को नष्ट किया जा रहा है और अब लगातार ड्रोन से हमले भी तेज कर दिए गए हैं. 

आईजी ने आरोपों को बताया झूठ
इधर बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने नक्सलियों के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. आईजी का कहना है कि फोर्स द्वारा ड्रोन से हमले नहीं किए गए हैं, दरअसल पिछले कुछ सालों से माओवादी संगठन कमजोर हो रहा है और उनके बड़े लीडरों की मौत के बाद संगठन पूरी तरह से बिखर गया है. नक्सली संगठन में युवाओं की भर्ती भी बंद हो गई है. अंदरूनी इलाके में विकास होने से नक्सलियों का जनाधार कम हुआ है, इस वजह से इस तरह के अनर्गल आरोप नक्सली लगा रहे हैं. पिछले कुछ सालों से ग्रामीणों का पुलिस के प्रति विश्वास बड़ा है. इसी को देखते हुए आदिवासियों को सामने लाकर नक्सली ड्रोन से हमले करने जैसे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंAsim Rai Murder: बीजेपी नेता असीम राय को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार, हत्या के बाद से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget