एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सायबर फ्रॉड को लेकर SP ने गूगल को लिखा पत्र, कहा- 'जानकारी नहीं दी तो होना पड़ेगा कोर्ट में पेश'

Balrampur: बलरामपुर के एसपी मोहित गर्ग ने जिले में हो रहे सायबर फ्रॉड को लेकर गूगल कंपनी को दोबारा पत्र भेजा है. इस पत्र में उन्होंने गूगल को सख्त चेतावनी दी है.

Balrampur News: छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के एसपी मोहित गर्ग ने जिले में हो रहे सायबर फ्रॉड को रोकने और आवश्यक कार्रवाई नहीं करने पर गूगल कंपनी को दोबारा पत्र भेजा है. साथ ही कोर्ट से  समन जारी कराने और कोर्ट में घसिटने की सख्त चेतावनी दी है. पुलिस अधीक्षक गर्ग ने गूगलकंपनी को निर्देशित किया है कि उसके सर्च इंजन पर शो होने वाले सारे नबंरो की स्क्रूटनी के बाद ही उसे पब्लिक डोमेन में डाला जाए, ताकि आम जनमानस सायबर फ्रॉड होने से बच सके.

गूगल ने नहीं किया सहयोग

उन्होंने कहा कि जिले में दर्ज सायबर फ्रॉड के अपराधों में अपराधियों द्वारा गूगल सर्च इंजन पर जिन कस्टमर केयर नबंरो को सर्च कर ठगी की गई है उनकी जानकारी कंपनी से मांगी गई थी, लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई ठोस जानकारी या कार्रवाई करने की जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने बताया कि पहले भी आईजी सरगुजा ने एमएचए और गूगल को इस संबंध में पत्र लिखा था फिर भी कंपनी द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया. एसपी गर्ग ने बताया कि जिले में लगातार गूगल सर्च कर गलत कस्टमर केयर नंबर प्राप्त कर उन नबंरो पर फोन करके नागरिकों के साथ सायबर फ्रॉड किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने लोगों से की अपील

इसी के मद्देनजर पहले गूगल के नोडल अधिकारियों को पत्र लिखकर सायबर अपराधियों द्वारा कस्टमर केयर नबंरो की जानकारी मांगी गई थी. इसके बाद भी कंपनी ने जानकारी देने में कई रूचि नहीं दिखाई. उन्होंने कहा कि इसलिए गूगल को दोबारा पत्र लिखा गया है. यदि इसके बाद भीकंपनी ने जानकारी नहीं दी तो उसे कोर्ट  से समन जारी कराया जाएगा. हम कंपनी को कोर्ट  में घसीटेंगे.

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गूगल पर जब भी कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते हैं, तो उन नबंरो पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. यदि उन्हें किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर प्राप्त करना है, तो संबंधित कंपनी के वेबसाइट पर जाकर प्राप्त करें. तभी वे सुरक्षित रह सकते हैं.

Chhattisgarh: भगवान राम के ननिहाल आएंगे RRR फिल्म के स्टार रामचरण तेजा, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget