एक्सप्लोरर

Bastar: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी, बच्चों-गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा पोषण आहार

Bastar News: बस्तर संभाग में हजारों आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं पर ग्रहण लग गया है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने का छह दिन होने जा रहा है.

Anganwadi Workers Protest in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. आंदोलन के 6 दिन पूरे होने को हैं लेकिन अब तक राज्य सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर चले जाने का खामियाजा बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा. बस्तर संभाग में सुपोषण अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है. संभाग के 7 जिलों में लगभग हजारों आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लग चुका है. आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार नहीं मिल रहा है. 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल का छह दिन पूरा

रेडी टू ईट से लेकर कुपोषित बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. कुपोषित बच्चों के लिए समस्या बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. महिला बाल विकास के अधिकारियों ने बताया कि आगनबाड़ी केंद्रों को शुरू करने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है. एक साथ सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज ठप हो गया है. सबसे बुरा हाल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का है. पहले ही सीमित पोषण आहार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचता है. सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चों की संख्या भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में है. उनको 7 दिनों से पोषण आहार मिलना पूरी तरह बंद हो गया है.


Bastar: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी, बच्चों-गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा पोषण आहार

सबसे ज्यादा बस्तर संभाग में कुपोषित बच्चों की संख्या

बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चों की संख्या है. कुपोषित बच्चों की संख्या कम करने के लिए सरकार अलग से बजट जारी कर सुपोषण अभियान भी चला रही है. एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को सुपोषण अभियान के तहत पोषण आहार नहीं मिल रहा है. सप्ताह भर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लग चुका है. महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बस्तर जिले में कुपोषित बच्चों का प्रतिशत 25 फीसद है. बस्तर संभाग में आंकड़ा 45 प्रतिशत है. कुपोषण का प्रतिशत कम करने के लिए विभाग ने काफी मेहनत की है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के योगदान को नकारा नहीं जा सकता. अब हड़ताल से कुपोषित बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है. विभाग के लिए भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है. कुपोषित बच्चों का प्रतिशत भी बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है. बस्तर संभाग में एनीमिया पीड़ित महिलाओं की भी संख्या सबसे ज्यादा है.


Bastar: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी, बच्चों-गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा पोषण आहार

एनीमिया पीड़ित महिलाओं की कैसे दूर होगी बीमारी?

आंगनबाड़ी केंद्रों से गरम भोजन के साथ रेडी टू इट और अन्य पोषण आहार उपलब्ध कराया जाता है. हड़ताल की वजह से एनीमिया पीड़ित महिलाओं को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने राज्य सरकार के सामने 5 सूत्रीय मांग रखी है. उनका कहना है कि राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था. हमारी मांग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नियमित शासकीय कर्मचारी का दर्जा और पेंशन का लाभ देना शामिल है. छत्तीसगढ़ सरकार वायदे पूरा नहीं कर रही है. मजबूरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा है. उन्होंने कहा कि पूरे बस्तर संभाग के करीब 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर बैठे हुए हैं. मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. 

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ सकता है सर्दी का सितम, जानिए- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget