एक्सप्लोरर

कांकेर में कोबरा का कहर, एक घर से मिले 7 नाग, परिवार को छोड़ना पड़ा मकान

Cobra Snakes: कांकेर जिले में एक घर से वन विभाग की टीम ने सात कोबरा सांपों को पकड़ा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस घर में नाग-नागिन भी है. जिसकी स्नेक कैचर टीम तलाश में जुटी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के डावरखार गांव का एक घर कोबरा प्रजाति के नाग सांपो का डेरा बना हुआ है. इस घर से 1-2 नही 7 कोबरा सांपों को वन विभाग ने पकड़ा है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस घर में अभी और भी सांप मिल सकते हैं. वन विभाग ने इस घर को अपने अंडर में ले लिया है. लगातार स्नेक कैचर टीमें यहां सापों की खोजबीन में जुटी हुई है. 

डावरखार गांव के घर से जो 7 सांप अभी तक पकड़े गए हैं वो सभी बच्चे हैं घर के मालिक का दावा है कि यहां 2 से ज्यादा नाग सांप मौजूद है. फिलहाल इन 7 सांपों को सुरक्षित जंगल छोड़ दिया गया है.

कच्चे मकान को सांपो ने बनाया है डेरा
दरअसल कांकेर जिला मुख्यलाय से 17 किलोमीटर दूर डांवरखार गांव के आश्रित ग्राम सिंगनपुर का एक घर कोबरा सांपो का डेरा बना हुआ है. इस घर से अब तक कोबरा प्रजाति के 7 नाग सांप को 24 घंटे के भीतर वन विभाग की टीम ने पकड़ा हैं. जबकि दावा है कि अभी भी यहां 2 बड़े नाग सांप के साथ ही बड़ी संख्या में और नाग सांप मौजूद हैं. जिनकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है. 

अभी तक 7 सांप पकड़े जा चुके हैं
सिंगनपुर गांव के रहने वाले पवन साहू के पुराने कच्चे मकान में परिवार के लोगों ने 2 सांप देखे जिन्हें पकड़ने का प्रयास पहले गांव के लोगों ने ही किया, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. वन विभाग के एक्सपर्ट ने जब रेस्क्यू शुरू किया तो एक के बाद एक 5 नाग सांप के बच्चे मिले, जिन्हें सुरक्षित पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया गया. वहीं सोमवार की सुबह फिर से 2 सांप के बच्चे नजर आए जिन्हें भी सुरक्षित पकड़ लिया गया. वहीं घर के लोगों का दावा है कि दोनों बड़े सांप जिन्हें गांव के लोग नाग-नागिन बता रहे हैं वो अभी भी इसी घर में मौजूद है.

दहशत में परिवार के लोग
सांप के दहशत के बीच पूरा परिवार कच्चे मकान के बाजू में ही अपने दूसरे मकान में रह रहा है. घर की सदस्य मंगली बाई ने बताया कि दोनों बड़े सांप जब तक नहीं पकड़े जाते काफी डर बना हुआ है. वहीं घर के एक अन्य सदस्य ने बताया कि अभी कोई भी घर के अंदर नहीं जा रहा है. सभी बाजू के मकान में रहने को मजबूर हैं. वन विभाग की टीम भी लगातार सांप को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कच्चे मकान को कोबरा प्रजाति के नाग सांपों ने अपना डेरा बना लिया है यहां बड़ी संख्या में बच्चे भी दिए हैं. अभी तक विभाग ने 7 नाग सांप के बच्चों को पकड़ा है  और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है. वही स्नेक कैचर के द्वारा लगातार इस मकान में खोजबीन जारी है. हालांकि अभी भी इस घर में परिवारवालों और आसपास के लोगों को अंदर जाने से मना किया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर भूपेश बघेल बोले, 'वायनाड ने मुश्किल समय में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
Embed widget