एक्सप्लोरर

VIDEO: अक्षरा सिंह को बिना चप्पल पहने भागना पड़ा, स्कूटी पर अभिनेत्री और पीछे-पीछे दौड़े लोग, जानें पूरा मामला

Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह ने खुद का चेहरा अपने दुपट्टे से ढक रखा है और आंखों पर चश्मा लगाया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

बेतिया: बिहार के बेतिया में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) को भागना पड़ा. स्थिति ऐसी हो गई कि वे पैरों में चप्पल तक नहीं पहन सकीं. एक शख्स स्कूटी (Akshara Singh Scooty) पर लेकर भाग रहा है तो वहीं पीछे-पीछे लोग दौड़ रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. अक्षरा सिंह ने खुद का चेहरा अपने दुपट्टे से ढक रखा है और आंखों पर चश्मा लगाया है. यह वीडियो बीते रविवार का है जो अब वायरल भी हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि बीते रविवार को चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बेतिया पहुंची थीं. भीड़ इस कदर पड़ी कि उन्हें चप्पल छोड़कर स्कूटी से ही भागना पड़ा. बेतिया नगर निगम के चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी गरिमा देवी सिकारिया के पक्ष में वह चुनाव प्रचार के लिए आई थीं. चुनावी रैली में भीड़ इस कदर उमड़ी कि प्रत्याशी गरिमा सिकारिया के पति रोहित सिकारिया अक्षरा सिंह को स्कूटी पर बैठाकर भागने लगे और भीड़ पीछे-पीछे दौड़ने लगी.

चेहरे को दुपट्टे से छुपाकर बैठीं अक्षरा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्कूटी पर बैठी अभिनेत्री अक्षरा सिंह दुपट्टे से अपने चेहरे को छुपाकर बैठी हैं. चश्मा लगाई हैं. पैर में चप्पल नहीं है. काफी संख्या में लोग पैदल ही स्कूटी के पीछे दौड़ रहे हैं. भीड़ अक्षरा सिंह को देखना चाहती थी, लेकिन फैंस की दीवानगी इतनी भारी पड़ी कि अक्षरा सिंह को लेकर मेयर प्रत्याशी के पति को वहां से हटना पड़ा.

जब गांव में पहुंची तब अधिक हो गई भीड़

मेयर प्रत्याशी गरिमा सिकारिया के लिए अक्षरा सिंह ने बेतिया शहर में रोड शो किया था. इसके बाद वह ग्रामीण इलाके में रैली लेकर पहुंची. जैसे ही अभिनेत्री अक्षरा सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में पहुंचीं और गाड़ी से नीचे उतरीं वैसे ही भीड़ उनकी एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए टूट पड़ी. यहां स्थिति को संभालना कठिन हो गया था जिसके बाद अक्षरा सिंह को हटना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार, दूसरे चरण में 68 निकायों में होना है मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
Bihar New CM Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget