एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM चन्नी के 'भैया' वाले बयान पर मचा बवाल, BJP-JDU ने खोला मोर्चा, कहा- अपमान के लिए माफी मांगे कांग्रेस

बीजेपी नेता ने कहा, " चुनाव आयोग को चन्नी के इस बयान को गंभीरता से संज्ञान में लेना चाहिए. उन्होंने बिहार-यूपी के लोगों को राज्य में घुसने न देने की जो अपील की, वह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है."

पटना: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) द्वारा रोड शो के दौरान बिहार और यूपी के लोगों के संबंध में दिए गए विवादित बयान पर बिहार में बवाल मच गया है. बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) के करीबी नेता और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने चन्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) की निंदा करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए. वहीं, राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने भी चन्नी के बयान की निंदा की है. 

मेहनती लोगों को बदनाम किया

दरअसल, चन्नी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और बिहार के भैया राज्य में आकर शासन नहीं कर सकते.’’ इसी बात को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा, " शर्मनाक.  पंजाब के सीएम ने जिस तरह से बिहार और यूपी के मेहनती लोगों को बदनाम किया और उनका मजाक उड़ाया है, यह देखना घृणित है. और जिस उल्लास के साथ प्रियंका गांधी सीएम के बयान का समर्थन कर रही हैं. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग करते हैं."

BSEB Matric Exam 2022: कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने एग्जाम से पहले की ये अपील

 

 

संजय झा ने कहा, " क्या चन्नी जानते हैं कि पंजाब की दौलत और विकास बिहार के हजारों प्रवासी कामगारों पर निर्भर है. और कोविड के दौरान जब हमारे भाई-बहन बिहार और यूपी वापस जाने लगे तो राज्य में हड़कंप मच गया था." वहीं, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा, " कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटा कर सीएम बनाए गए चन्नी राहुल गांधी की पसंद हैं, इसलिए पहले उन्होंने उनके इशारे पर प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब रैली नहीं होने दी, सुरक्षा में लापरवाही बरती और अब वे दो राज्यों के विरुद्ध नफरत फैला रहे हैं." 

 

 

बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय

बीजेपी नेता ने कहा, " चुनाव आयोग को चन्नी के इस बयान को गंभीरता से संज्ञान में लेना चाहिए. पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार-यूपी के लोगों को राज्य में घुसने न देने की जो अपील की, वह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है. चन्नी ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बिहार-यूपी के लोगों से अपनी गहरी नफरत का इजहार किया, इसलिए प्रियंका गांधी को दोनों राज्यों की जनता से माफी मांगनी चाहिए"

उन्होंने कहा, " कांग्रेस यदि गलती से भी पंजाब में जीत गई, तो बिहार-यूपी के लोगों का वहां जीना दूभर हो जाएगा. सरदार चन्नी को पता होना चाहिए कि यदि बिहार-यूपी के लोग पंजाब न जाएं, तो उनके किसानों के लिए खेती करना और कारखाने चलाना, दोनों मुश्किल हो जाएगा. पंजाब की समृद्धि में उन भैया लोगों का पसीना लगा है, जिन्हें एक कांग्रेसी मुख्यमंत्री देखना नहीं चाहता. चन्नी का बयान देश में कहीं भी रोजी-रोजगार करने के सभी भारतीय नागरिकों के अधिकार पर चोट करने वाला है." 

यह भी पढ़ें -

बिहार का ये गांव बना मिनी जामताड़ा! एक साथ 33 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ED को भेजा जाएगा संपत्ति का ब्यौरा

एक साथ दिखे लालू के दोनों 'लाल', शिक्षक बहाली पर कसा तंज, कहा- दारूबाजों को पकड़ने के लिए हो रही नियुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget