एक्सप्लोरर

RJD के इस विधायक पर लगा जान से मारने की धमकी का आरोप, BJP भड़की, अब क्या कहेंगे तेजस्वी?

Patna News: पीड़ित व्यवसायी राजेश कुमार ने पीरबहोर थाने में आरजेडी विधायक रणविजय साहू और उनके बड़े भाई दिग्विजय साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अब बीजेपी ने सवाल उठाया है.

Bihar News: बिहार में जब भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीधे-सीधे इसका ठीकरा मौजूदा एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फोड़ते हैं. अब तेजस्वी यादव भी अपनी पार्टी के विधायक की वजह से घिरते नजर आ रहे हैं. आरजेडी विधायक और पार्टी के महासचिव रणविजय साहू पर धमकी देने के साथ गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगा है. यह घटना 26 मार्च की बताई जा रही है लेकिन अब सामने आया है.

पीरबहोर थाने में कार्रवाई के लिए दिया गया आवेदन

आरजेडी विधायक पर यह गंभीर आरोप एक व्यवसायी राजेश कुमार ने लगाया है. कहा है कि रणविजय साहू और उनके बड़े भाई दिग्विजय साहू ने उनके साथ गाली-गलौज की है. मारपीट की है. व्यवसायी ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में पीरबहोर थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है.

घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस पूरे मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. अब जब तेजस्वी की ही पार्टी के विधायक का मामला सामने आया है तो ऐसे में नेता प्रतिपक्ष क्या कहेंगे और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का स्टैंड क्या होगा ये देखने वाली बात होगी. 

मामले पर बीजेपी ने बोला हमला

बीजेपी को बैठे बिठाए लालू और तेजस्वी की पार्टी आरजेडी पर हमला करने का मौका मिल गया है. इस पूरे मामले में शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को बीजेपी नेता पंकज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की उपज ही अपहरणकर्ता से, भ्रष्टाचार से, अपराध और नरसंहार की दौड़ से हुआ है. हर एक बिहारी और पूरे देशवासी 1990 का दशक भली-भांति जानते हैं.

पंकज सिंह ने कहा कि क्या तेजस्वी यादव अपने विधायक रणविजय साहू पर क्राइम बुलेटिन जारी करेंगे? यह बिहार है और यहां सुशासन का दौर है. तेजस्वी यादव के विधायक अगर अपने ही मथक को मार रहे हैं गाली-गलौज कर रहे हैं तो जनता सब जान रही है और देख रही है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जनता के सामने है और बिहार की जनता तेजस्वी यादव के क्राइम बुलेटिन का भी इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़ें: रोहतास में डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, बीमार बच्चे की मौत के बाद भड़के लोगों ने मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget