एक्सप्लोरर

Patna Schools Timings: बिहार में 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, पटना में हीट वेव को देखते हुए DM ने स्कूलों का समय फिर बदला

Patna Heatwave: नवादा, पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार की शाम निर्देश जारी किया है.

पटना: बिहार में हीट स्ट्रोक को देखते हुए अलर्ट जारी है. आसमान से आग बरस रहे हैं. नवादा समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है. मंगलवार को राजधानी पटना का तापमान 44.1 डिग्री रहा तो वहीं शेखपुरा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसको देखते हुए पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने स्कूलों के समय को बदलने का निर्देश जारी किया है. मंगलवार की शाम डीएम ने निर्देश जारी किया है. बुधवार से यह लागू होगा.

अब स्कूलों में कितने बजे होगी छुट्टी?

जिलाधिकारी की ओर से मंगलवार की शाम जारी किए गए ऑर्डर में कहा गया है कि जिले में रह रहे अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसको देखते हुए सुबह 10.45 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है.

इसके पहले भी निकाला गया था ऑर्डर

बताया गया है कि यह आदेश जिले के प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा. यानी अब सुबह 10.45 बजे स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. इसके पहले भी पटना के डीएम ने ऑर्डर जारी किया था. पिछले निर्देश में शनिवार 15 अप्रैल से स्कूलों में पढ़ाई का समय बदला गया था. उस समय सुबह 11:45 बजे तक ही स्कूलों में कक्षा जारी रखने का निर्देश दिया गया था. अब एक बार फिर हीट वेव को देखते हुए फिर से समय में बदलाव करना पड़ा है.

हीट वेव की चपेट में हैं 18 जिले

मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 18 जिले हीट वेव की चपेट में रहे. पांच जिलों में सिवियर हीट वेव और 13 जिलों में हीट वेव की स्थिति रही. पटना, वाल्मीकि नगर, पूर्णिया, सबौर, डेहरी, वैशाली, जमुई, भोजपुर, बांका, नवादा, कटिहार, हरनौत और अगवानपुर में हीट वेव की स्थिति रही. इसके अलावा सुपौल, फारबिसगंज, शेखपुरा, मोतिहारी और खगड़िया में सिवियर हीट वेव की स्थिति रही.

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav Threat: तेज प्रताप यादव को मिली धमकी, औरंगाबाद से जुड़ा है कॉल का कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget