एक्सप्लोरर

Patna News: सर मत मारिए... मत मारिए...! पटना AIIMS में मरीज के परिजन को गार्ड ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें मामला

Patna AIIMS: चार अक्टूबर बुधवार की देर रात करीब 10:30 बजे का ये मामला है. कैंसर मरीज को भर्ती नहीं करने पर विवाद हो गया. मरीज की पीएमसीएच में मौत हो गई.

पटना: अस्पताल में अक्सर परिजन, गार्ड या डॉक्टर के बीच मारपीट की खबर सामने आती रहती है. पटना एम्स से भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर पटना एम्स के परिसर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ गार्ड एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं. वीडियो एम्स के इमरजेंसी वार्ड के सामने का है. वीडियो बनाने वाला युवक कह रहा है कि सर मत मारिए... मत मारिए और अंत में वह कहता है कि मार दिए आप लोग. इस दौरान गार्ड गाली-गलौज भी करते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद पटना एम्स प्रशासन भी हरकत में आ गया. पटना एम्स के कार्यकारी निदेशक के द्वारा लेटर जारी कर बताया गया है कि वीडियो में युवक के मरने की बात कही जा रही है, यह पूरी तरह गलत है. जो वीडियो है वह चार अक्टूबर बुधवार की देर रात करीब 10:30 बजे का है. एक एंबुलेंस पर चार से पांच लोग एक मरीज को लेकर पहुंचे थे जो कैंसर पीड़ित था. उनकी हालत काफी नाजुक थी. उन्हें वेंटीलेटर पर रखना जरूरी था, लेकिन एम्स में वेंटिलेटर फुल था.

तीन गार्ड को किया गया निलंबित

ऐसे में कहा गया कि वे लोग दूसरे जगह लेकर जाएं जिस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद डॉक्टर ने गार्ड को कहा इन लोगों को बाहर निकालिए जिसके बाद ये सभी गार्ड से उलझ गए. एक गार्ड चोटिल हुआ. इसके बाद सभी लोग भाग गए लेकिन एक युवक भागने के क्रम में गिर गया. बता दें कि रिपोर्ट में यह भी लिखा कि युवक गिरने के बाद नाटक करने लगा था जबकि वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि युवक के सिर से काफी खून बह रहा है. फिलहाल जांच की बात कही गई है और एम्स के तीन गार्ड को निलंबित कर दिया गया है.

थाने में नहीं की गई है शिकायत

इस मामले में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अमित कुमार जो सारण जिले के दिघवारा का रहने वाला था. उसकी आंत एक साल से खराब थी. उसे कैंसर हो गया था. वीडियो हमने भी देखा है कि गार्ड पिटाई कर रहे हैं लेकिन थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि मरीज अमित कुमार को पीएमसीएच लेकर परिजन गए थे जहां उसकी मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें- JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू के सपोर्ट में BJP, कहा- CM नीतीश कर रहे लालू की चरणवंदना, तपाक से RJD ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget